BSTC Counselling Result 2019: राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा की काउंसलिंग का रिजल्ट (BSTC Result 2019) कल जारी कर दिया जाएगा. वेबसाइट पर सूचना दी गई है, ''प्रथम कॉउंसलिंग में आवंटित अध्यापक शिक्षा / संस्थान की सूचना 09-08-2019 को जारी की जावेगी.'' उम्मीदवार अपना रिजल्ट (Rajasthan Counselling Result 2019) पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा, बीकानेर की वेबसाइट bstc2019.org पर जाकर चेक कर सकेंगे. जिन उम्मीदवारों का नाम पहली अलॉटमेंट लिस्ट में आएगा उन्हें अलॉटमेंट फीस 8 अगस्त से 13 अगस्त के बीच जमा करनी होगी. इसके बाद उम्मीदवारों को 8 अगस्त से 13 अगस्त के बीच संस्थान में रिपोर्ट करना होगा. अपवार्ड मूवमेंट के लिए 14 व 15 अगस्त को आवेदन करना होगा. अपवार्ड मूवमेंट में आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान की सूचना 16 अगस्त, 2019 को दी जाएगी. अपवार्ड मूवमेंट के बाद संस्थान में 17 अगस्त से 19 अगस्त के बीच रिपोर्ट करना होगा.
BSTC Result 2019 एक क्लिक में कर पाएंगे चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक की मदद से एक क्लिक में अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
BSTC Counselling Result
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
BSTC Counselling Result 2019 इन स्टेप्स से देख पाएंगे
स्टेप 1: उम्मीदवार वेबसाइट bstc2019.org पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए काउंसलिंग रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: नया पेज खुलने पर मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें.
स्टेप 4: रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
स्टेप 5: रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले लें.
आपको बता दें कि बीएसटीसी के नाम से जानी जाने वाली प्री.डी.एल.एड. परीक्षा का रिजल्ट 3 जुलाई को घोषित किया गया था. इस परीक्षा में 80.47 फीसदी अंकों के साथ प्रवीण कुमार ने टॉप किया था. बीएसटीसी परीक्षा 2019 राज्य के सभी 33 जिलों के 2212 परीक्षा केंद्रों पर 26 मई को आयोजित की गई थी. बीएसटीसी परीक्षा के माध्यम से राजस्थान के प्रमुख संस्थानों में डीएलएड कोर्स में एडमिशन होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं