Rajasthan Board Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) बोर्ड की परीक्षाएं जारी हैं. लेकिन इससे पहले रिजल्ट डेट को लेकर इंतजार किया जा रहा है. स्टूडेंट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे तारीखों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन आरबीएसई की तरफ से कोई ऑफिशियल डेट की घोषणा नहीं की गई है. रिपोर्ट्स की माने तो राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट मई में जारी करने की उम्मीद है. छात्र अपने परिणाम RBSE की आधिकारिक वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर देख सकते हैं.
पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
एक बार परिणाम जारी होने के बाद परिणाम देखने के लिए उन्हें अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी. परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम घोषणाओं और अन्य जरूरी सूचनाओं पर समय पर अपडेट के लिए नियमित रूप से RBSE की आधिकारिक वेबसाइट देखें. इसके अलावा ndtv.in पर आप अपने परिणाम चेक कर सकते हैं. कक्षा 12 की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुई थी और 7 अप्रैल 2025 को समाप्त होंगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Rajasthan Board Result: ऐसे करें रिजल्ट चेक
- राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर, "राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2025" शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें.
- एक नया पेज खुलेगा, इसके बाद जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें.
- राजस्थान कक्षा 12 रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- अपना परिणाम चेक करें, इसे सहेजें, और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें.
पिछले साल, RBSE ने 20 मई को कक्षा 12 के परिणाम घोषित किए थे. कॉमर्स स्ट्रीम में सबसे ज़्यादा 98.95 प्रतिशत छात्र पास हुए, उसके बाद साइंस स्ट्रीम में 97.73 प्रतिशत और आर्ट्स स्ट्रीम में 96.88 प्रतिशतछात्र पास हुए थे. साइंस स्ट्रीम में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था और उनका पास प्रतिशत 98.90 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 97.08 प्रतिशत रहा था. शाहपुरा जिला 99.35 प्रतिशत पास प्रतिशत दर्ज करते हुए टॉप प्रदर्शन करने वाला जिला बना. परीक्षा में शामिल हुए 2,58,071 छात्रों में से 2,52,205 छात्र पास हुए. हालांकि, जो छात्र परीक्षा पास नहीं कर सके, उन्हें पूरक परीक्षा देने का अवसर मिलेगा, जिसका कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं