विज्ञापन
This Article is From May 15, 2017

पीएसईबी के 12वीं में पास हुए छात्रों का प्रतिशत 14 फीसद गिरा

कुल मिलाकर इस साल उत्तीर्ण प्रतिशत 62.36 फीसदी है जो 2016 में 76.77 प्रतिशत था. इससे भी ज्यादा कुल 22 जिलों में से 14 जिलों में छात्रों की योग्यता सूची दोहरी संख्या से कम रही है.पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की स्थापना साल 1969 में हुई थी और यह 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित करवाता है. इस साल पंजाब विधानसभा चुनाव की वजह से परीक्षा में देरी हुई थी. यह परीक्षा 28 फरवरी से लेकर 24 मार्च तक चली थी.

Also Read in
पीएसईबी के 12वीं में पास हुए छात्रों का प्रतिशत 14 फीसद गिरा
लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 72.59 फीसदी रहा जबकि 54.42 प्रतिशत लड़के पास हुए.
नई दिल्‍ली: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के घोषित किए गए हैं. परिणामों के मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस साल उत्तीर्ण प्रतिशत में 14 प्रतिशत गिरावट आई है. कुल मिलाकर इस साल उत्तीर्ण प्रतिशत 62.36 फीसदी है जो 2016 में 76.77 प्रतिशत था. इससे भी ज्यादा कुल 22 जिलों में से 14 जिलों में छात्रों की योग्यता सूची दोहरी संख्या से कम रही है.

इस वर्ष कुल 3.14 लाख छात्रों ने 12वीं कक्षा का इम्तिहान दिया था जिसमें से 36,376 छात्र फेल हो गए. पिछले साल 16,000 छात्र पास नहीं हो पाए थे. क्रमश: 62,916 और 18,822 छात्रों की कम्पार्टमेंट आई है और उन्होंने दोबारा से परीक्षा दी है. 380 छात्रों के नतीजों को पीएसईबी ने रोका हुआ है.

लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 72.59 फीसदी रहा जबकि 54.42 प्रतिशत लड़के पास हुए. इसमें पिछले साल की तुलना में काफी गिरावट आई है. 2016 में 71.12 प्रतिशत लड़के पास हुए थे.
 पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की स्थापना साल 1969 में हुई थी और यह 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित करवाता है. इस साल पंजाब विधानसभा चुनाव की वजह से परीक्षा में देरी हुई थी. यह परीक्षा 28 फरवरी से लेकर 24 मार्च तक चली थी.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PSEB Result, Pseb Result 2017, Punjab Board Result 2017, Punjab Board Result, Pseb 12th Result 2017, Pseb 12th Class Result, Pseb 12th Class Result 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com