विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2022

PSEB Class 10th, 12th Result 2022: इस दिन आएगा पंजाब बोर्ड का रिजल्ट, टाइम और डेट देखें

PSEB 10th, 12th Result 2022 Date: पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जून के अंत तक घोषित किए जा सकते हैं. पंजाब बोर्ड रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट pseb.ac.in पर उपलब्ध कराया जाएगा. रिजल्ट देखने का तरीका और साथ ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए खबर पढ़ें.

PSEB Class 10th, 12th Result 2022: इस दिन आएगा पंजाब बोर्ड का रिजल्ट, टाइम और डेट देखें
पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जून के अंत तक घोषित किए जा सकते हैं
नई दिल्ली:

PSEB Class 10th, 12th Result 2022: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जा चुकी हैं और अब पीएसईबी कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों का इंतजार है. खबरों की मानें तो पीएसईबी कक्षा 10वीं और 12वीं परिणामों को जल्द जारी कर सकता है. हालांकि अभी तक बोर्ड की तरफ से रिजल्ट घोषित करने की तारीख की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. पंजाब बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं का परिणाम (Punjab Board Result 2022) ऑफिसियल वेबसाइट pseb.ac.in पर उपलब्ध कराया जाएगा. छात्र ऑनलाइन माध्यम से आसानी से रिजल्ट देख पाएंगे. COVID-19 संक्रमण के कारण बोर्ड द्वारा इस वर्ष परीक्षाएं 2 टर्म में आयोजित की गई थी. टर्म 1 का परिणाम पहले जारी किया जा चुका है. 

बता दें कि पंजाब बोर्ड 10वीं की टर्म 2 की परीक्षाएं 29 अप्रैल से 19 मई के बीच ली गई थीं. वहीं कक्षा 12वीं टर्म 2 की परीक्षाएं 22 अप्रैल से 23 मई के बीच आयोजित की गई थी. पंजाब बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33%अंक लाना आवश्यक है. 

PSEB Class 10th, 12th Result 2022: कैसे देखें?

आप नीचे बताए जा रहे चरणों का पालन करके आसानी से पीएसईबी 10वीं, 12वीं कक्षा का परिणाम देख सकते हैं- 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PSEB Result 2022, Pseb.ac.in, PSEB 10th, 12th Result 2022 Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com