विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2017

यहां क्लास 3 और क्लास 4 के सरकारी पदों के लिए नहीं होगा इंटरव्यू

Also Read in
यहां क्लास 3 और क्लास 4 के सरकारी पदों के लिए नहीं होगा इंटरव्यू
हिमाचल में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी
शिमला: हिमाचल सरकार ने अब क्लास 3 व क्लास 4 के सरकारी पदों के लिए इंटरव्यू की शर्त खत्म कर दी है. राज्य में अब तृतीय और चतुर्थ वर्ग के पदों पर सीधी भर्ती लिखित परीक्षा की मैरिट या निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के आधार पर होगी. इस बारे प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना में सरकार ने क्लास 3 और 4 के सरकारी पदों पर की जाने वाली नियुक्तियों को लेकर कई मापदंड भी तय किए हैं. 

अधिसूचना के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के दौरान कुछ वर्गों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी. इनमें अधिसूचित पिछड़े क्षेत्र, ऐसे परिवार जिनके पास 1 हेक्टेयर से कम भूमि है, ऐसे परिवार जिनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकार नौकरी में नहीं है, 40 हजार से कम आय वाले परिवार, तलाकशुदा व विधवा, अविवाहित महिला आदि शामिल हैं. 

जॉब्स सेक्शन से जुड़े अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

करियर एंड एजुकेशन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्‍लिक करें.


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal Pradesh Jobs, Jobs In Himachal Pradesh, Government Jobs In Himachal Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com