विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2024

NIRF Rankings 2024: शिक्षा मंत्रालय ने एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 की जारी,  देश के टॉप 10 विश्वविद्यालय कौन-कौन से 

NIRF Rankings 2024: देश में उच्च शिक्षण संस्थानों की यह लिस्ट यह लिस्ट 13 श्रेणियों में जारी की गई है. आईआईएससी बेंगलुरु ने टॉप यूनिवर्सिटी, डीयू के मिरांडा हाउस ने नंबर वन कॉलेज का खिताब अपने नाम किया है. आइये जानते हैं देश के टॉप टेन विश्वविद्यालय कौन- कौन से हैं -

NIRF Rankings 2024: शिक्षा मंत्रालय ने एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 की जारी,  देश के टॉप 10 विश्वविद्यालय कौन-कौन से 
NIRF Rankings 2024: शिक्षा मंत्रालय ने एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 की जारी
नई दिल्ली:

NIRF Rankings 2024: शिक्षा मंत्रालय ने आज 12 अगस्त को नेशनल इंस्टीट्यूशनल फ्रेमवर्क (NIRF Rankings 2024) की घोषणा कर दी है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में यह लिस्ट जारी की है. एनआईआरएफ रैंकिंग में आईआईटी मद्रास लगातार सात सालों से इंजीनियरिंग श्रेणी में टॉप पर है. ओवरऑल कैटेगरी में आईआईटी मद्रास टॉप पॉजिशन पर है.  2023 में, आईआईटी मद्रास को ओवरऑल के साथ इंजीनियरिंग श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ संस्थान घोषित किया गया है. 

NIRF Rankings 2024: एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 जारी, आईआईटी मद्रास ने फिर किया टॉप, यहां देखें पूरी लिस्ट

देश में उच्च शिक्षण संस्थानों की यह लिस्ट 13 श्रेणियों में जारी की गई है, जिसमें यूनिवर्सिटीज, कॉलेज, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, लॉ, आर्किटेक्चर, डेंटल, इनोवेशन, एग्रीकल्चर, अलॉयड इंस्टीट्यूशन और रिसर्च इंस्टीट्यूशन शामिल हैं. आईआईएससी बेंगलुरु ने टॉप यूनिवर्सिटी, डीयू के मिरांडा हाउस ने नंबर वन कॉलेज का खिताब अपने नाम किया है. आइये जानते हैं देश के टॉप टेन विश्वविद्यालय कौन- कौन से हैं -

NEET UG Counselling 2024: गुजरात नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि नजदीक, जल्दी करें

Latest and Breaking News on NDTV

देश के टॉप 10 विश्वविद्यालय 2024 (Top 10 University List 2024)

  1. भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु

  2. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली

  3. जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली

  4. मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी, मणिपाल

  5. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी

  6. दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली

  7. अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर

  8. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़

  9. जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता

  10. वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान, वेल्लोर

CBSE Board : अब 9वीं से 11वीं तक के अंकों को मिलाकर तैयार होगा 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट,  NCERT की पहल 

लेखक के बारे में
img
रवीश रंजन शुक्ला
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NIRF Ranking, NIRF Ranking 2024, NIRF Ranking 2024 Released, Dharmendra Pradhan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com