NEET PG 2023: नीट पीजी यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-पीजी रजिस्ट्रेशन का छात्र लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. नीट पीजी (NEET PG) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल से शुरू होने वाली थी. अधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर इसके लिए लिंक दोपहर 3 बजे से एक्टिव होने वाला था, तभी नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) ने जरूरी नोटिस जारी करते हुए कहा कि नीट पीजी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज शुरू नहीं होगी. नीट पीजी 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने की सूचना आने वाले दिनों में प्रकाशित की जाएगी.

एनबीईएमएस ने अपने नोटिस में कहा कि नीट पीजी 2023 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (NEET PG 2023 online application process) के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार समय-समय पर NBEMS की वेबसाइट natboard.edu.in चेक करते रहें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नोटिस में कहा गया है कुछ समाचार पत्रों में नीट पीजी 2023 के आवेदन 5 जनवरी 2023 से आमंत्रित करने और अंतिम तिथि 25 जनवरी 2023 की खबर प्रकाशित की गई है, जिसे उम्मीदवार अनदेखा करें. आने वाले कुछ दिनों में नई अधिसूचना जारी की जाएगी.
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जैसे ही NEET PG 2023 का लिंक सक्रिय होगा, उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. नीट पीजी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म (NEET PG online application) में मांगे गए सभी महत्वपूर्ण विवरण को दर्ज करना होगा. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की हड़बड़ी से बचने के लिए वे आवेदन फॉर्म को जल्द-जल्द भरें.
UPSC ने स्टेनोग्राफर 2022 परीक्षा तिथि का किया ऐलान, इस तारीख को होगी परीक्षा
नीट पीजी परीक्षा (NEET PG exam) का आयोजन एमडी, एमएस या स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए किया जाता है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज इस परीक्षा का आयोजन करता है. इस साल नीट पीजी का आयोजन 5 मार्च 2023 को किया जाना है. यह परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं