NEET 2022: एमबीबीएस कोर्स (MBBS course) में एडमिशन की राह देख रहे लाखों छात्र बेसब्री से नीट रिजल्ट (NEET result 2022 ) का इंतजार कर रहे हैं. एनटीए ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET-UG exam) दे चुके छात्रों के इस इंतजार को खत्म करते हुए नीट रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर दिया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गुरुवार देर रात नीट रिजल्ट के जारी होने की तारीख को लेकर एक स्टेटमेंट जारी किया है. नीट (NEET 2022 ) का रिजल्ट 7 सितंबर 2022 को जारी किया जाएगा. एनटीए (NTA) ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि 17 जुलाई 2022 को 18.72 लाख उम्मीदवारों के लिए मेडिकल/ डेंटल और अलाइड कोर्सों में एडमिशन के लिए नीट यूजी परीक्षा का आयोजन किया गया था. इस परीक्षा यानी नीट-2022 का प्रोविजनल आंसर-की, OMR आंसर-सीट (OMR answer-seat) की स्कैन्ड इमेज और रिकार्डेड रेस्पांस शीट (response sheet) को नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर 30 अगस्त 2022 तक अपलोड कर दिया जाएगा.
एनटीए ने कहा, '' उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, नीट यूजी 2022 के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने के समय उम्मीदवारों द्वारा दिए गए रजिस्टर्ड ई-मेल पते पर ओएमआर आंसर शीट की स्कैन की गई छवि भी भेजी जाएगी.''
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
नीट यूजी आंसर-की NEET UG answer key) जैसे ही जारी होगा, NEET 2022 की परीक्षा दे चुके छात्र नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से इसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे. नीट यूजी आंसर-की 2022 के जारी होने के बाद उम्मीदवार रिकार्डेड रेस्पांस चैलेंज शीट को 30 अगस्त 2022 से चुनौती दे सकते हैं. आंसर-की को चैलेंज देने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक आंसर-की के लिए 200 रुपये का शुल्क देना होगा. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में किया जाएगा.
इस साल करीब 95 प्रतिशत उम्मीदवारों ने मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा दी है, जो एक रिकार्ड है. इस बार नीट के लिए कुल 18,72,329 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10.64 लाख केवल महिलाएं थीं. दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार था जब NEET मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की संख्या 18 लाख को पार कर गई.
JAC 8th Result 2022: झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट jac.jharkhand.gov.in से कर सकेंगे चेक
रवीश कुमार का प्राइम टाइम : केंद्र ने पेगासस जांच कमेटी से सहयोग क्यों नहीं किया?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं