नेट-जेआरएफ (NET-JRF) का सर्टिफिकेट अब UGC नहीं बल्कि NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) जारी करेगा. अभी तक एनटीए सिर्फ नेट की परीक्षा (NET Exam) आयोजित कर रहा था, जबकि नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को यूजीसी सर्टिफिकेट (UGC Certificate) जारी करता था. लेकिन हाल ही में यूजीसी ने NTA को पत्र लिखकर परीक्षा आयोजित करने के साथ-साथ उन्हीं से इसका सर्टिफिकेट भी जारी करने को कहा है. एनटीए ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. एनडीटीवी से बातचीत में NTA के महानिदेशक विनीत जोशी ने कहा, 'यूजीसी ने हमसे सर्टिफिकेट भी जारी करने को कहा है. चूंकि हम पहले सिर्फ परीक्षा ही कराते रहे हैं, इसलिए सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया और फॉर्मेट आदि से अवगत नहीं हैं. इस बारे में यूजीसी के अधिकारियों के साथ जल्द ही एक मीटिंग होनी है. एक हफ्ते के अंदर पूरा खाका तैयार कर लिया जाएगा और सर्टिफिकेट प्रिंट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.'
1 महीने के अंदर सर्टिफिकेट मिलने की संभावना :
यूजीसी के फैसले के बाद अब जिन अभ्यर्थियों ने जून 2019 में नेट-जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें सर्टिफिकेट NTA जारी करेगा. NTA के महानिदेशक विनीत जोशी ने कहा, 'हम 1 सप्ताह में सर्टिफिकेट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे और 1 महीने के अंदर अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.' आपको बता दें कि जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही फेलोशिप की सुविधा मिलती है. NTA ने जून 2019 में हुई नेट की परीक्षा का रिजल्ट 13 जुलाई को जारी कर दिया था. ऐसे में अभ्यर्थी पिछले 2 महीने से सर्टिफिकेट का इंतजार कर रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
60 हजार अभ्यर्थी जून में हुए थे सफल :
NTA के मुताबिक जून 2019 में हुई नेट की परीक्षा में 60 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी नेट जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल रहे हैं. इसमें 4500 के आसपास ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने जेआरएफ भी हासिल किया है. गौरतलब है कि नेट यानी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) यह निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है कि क्या उम्मीदवार सहायक प्रोफेसर/जूनियर रिसर्च फेलो बनने लायक है या नहीं. नेट की परीक्षा का आयोजन देशभर में 84 भाषाओं में किया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं