MPSOS Ruk Jana Nahi Class 10th, 12th Result 2024 Date: मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (MPSOS) बोर्ड के लाखों छात्रों के एमपीएसओएस रूक जाना नहीं रिजल्ट 2024 (MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2024) का इंतजार खत्म होने जा रहा है. एमपी स्टेट ओपन स्कूल ने रूक जाना नहीं योजना के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट को घोषित करने की सारी तैयारी पूरी कर ली है. एमपीएसओएस रूक जाना नहीं 10वीं, 12वीं का रिजल्ट आज घोषित किया जा सकता है. पिछले साल यानी साल 2023 में एमपीएसओएस रूक जाना नहीं परीक्षा के परिणाम 10 जुलाई को घोषित किए गए थे. ऐसे में इस बात की प्रबल संभावना है कि एमपीएसओएस रिजल्ट 2024 की घोषणा जल्द ही कर जाए. रिजल्ट की घोषणा के बाद स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर अपने बोर्ड रिजल्ट की जांच कर सकते हैं. एमपीएसओएस रिजल्ट 2024 की जांच के लिए स्टूडेंट को अपने रोल नंबर का प्रयोग करना होगा. हालांकि बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है. MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2024: डायरेक्ट लिंक
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
एमपी स्टेट ओपन बोर्ड की बोर्ड परीक्षाएं मई महीने में शुरू हुई थीं. एमपीएसओएस रूक जाना नहीं कक्षा 10वीं की परीक्षा 21 मई से 6 जून 2024 तक हुई थी. वहीं एमपीएसओएस रूक जाना नहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 मई से 7 जून 2024 तक आयोजित की गई थी. इस साल एमपीएसओएस रूक जाना नहीं कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा 2024 में कुल 2.55 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है.
'रूक जाना नहीं' योजना
एमपीएसओएस रूक जाना नहीं मध्य प्रदेश की एक बहुत महत्वपूर्ण योजना है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चे पढ़ाई न छोड़े, अगर वे 10वीं, 12वीं के बोर्ड में फेल भी हो जाते हैं, तो उन्हें बोर्ड परीक्षा पास करने का अवसर दिया जाए. इसलिए एमपीएसओएस द्वारा इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है.
CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी परीक्षा दोबारा होगी, 15 से 19 जुलाई के बीच होगा परीक्षा का आयोजन
एमपीएसओएस रूक जाना नहीं 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें | How to Check MPSOS Ruk Jana Nahi 10th, 12th Result 2024
सबसे पहले स्टूडेंट एमपीएसओएस की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर एमपीएसओएस रिजल्ट 2024 कक्षा 10वीं या 12वीं लिंक पर क्लिक करें.
खुलने वाली विंडो में अपन रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
ऐसा करने के साथ ही बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
अब एमपीएसओएस रिजल्ट 2024 चेक करें और डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें.
NEET 2024 परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी? सुप्रीम कोर्ट ने माना लीक हुआ पेपर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं