MP Board Class 10th 12th Result 2025: एमपी बोर्ड ने 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. अब इसके बाद स्टूडेंट्स 10वीं, 12वीं रिजल्ट को लेकर अपडेट जानना चाहते हैं. 5वीं, 8वीं के बाद अब बोर्ड मैट्रिक और इंटर रिजल्ट जारी करने की तैयारी करेगा. परीक्षाएं खत्म हो चुकी है और स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, रिजल्ट अप्रैल 2025 के आखिरी सप्ताह में जारी कर सकता है. स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा ndtv.in पर भी परिणाम देख सकते हैं.
इस दिन समाप्त हुई थी एमपी बोर्ड की परीक्षा
एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक चली थी. वहीं 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक चली थी. इस साल दोनों क्लासेस के रिजल्ट जारी होने को लेकर जल्द ही ऑफिशियल घोषणा भी कर दी जाएगी. इस परीक्षा में लगभग 17 लाख स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे. जिनकी लगभग 90 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
SMS से ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट
10वीं का रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को MPBSE10<स्पेस>रोल नंबर टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें.
12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए अपने फोन पर MPBSE12<स्पेस>रोल नंबर टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें.
पिछले साल यानी 2024 में 10वीं, 12वीं का रिजल्ट मई के आखिरी सप्ताह में जारी किया गया था. ऐसे में इस साल इसलिए भी रिजल्ट पहले जारी हो सकता है क्योंकि मूल्यांकन की प्रक्रिया में सुधार किया गया है और कॉपियां जल्द ही चेकिंग ही चेकिंग कर ली जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं