रिटेल सेक्टर में निकलेंगी नौकरियां, मार्क्स एंड स्पेंसर कंपनी करेगी 300 नियुक्तियां

रिटेल सेक्टर में निकलेंगी नौकरियां, मार्क्स एंड स्पेंसर कंपनी करेगी 300 नियुक्तियां

गुवाहाटी:

ब्रिटेन स्थित रिटेल कंपनी मार्क्‍स एंड स्पेंसर की अगले वित्त वर्ष में भारत में 300 लोगों को नियुक्त करने की योजना है। कंपनी की देश में नये स्टोर खोलने की मंशा है।

मार्क्‍स एंड स्पेंसर रिलायंस इंडिया के प्रमुख (खुदरा) मोहित भयाना ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘हमारे सभी स्टोर कंपनी स्वामित्व वाले हैं और सभी कर्मचारी हमारे वेतन पर हैं। फिलहाल हमारे कर्मचारियों की संख्या 1300 से अधिक है। नये स्टोर खोलने की योजना के तहत हम अगले वित्त वर्ष में 200-300 नियुक्तियों की योजना बना रहे हैं।’ 
आने वाले महीनों में कंपनी की गोवा, त्रिशूर, जालंधर और दिल्ली में नए स्टोर खोलने की योजना है। 

उल्लेखनीय है कि मार्क्‍स एंड स्पेंसर का भारत में रिलायंस रिटेल के साथ संयुक्त उद्यम है। 

वर्तमान में कंपनी के देश भर में 54 स्टोर है जो कि दिल्ली, अमृतसर, मुंबई, पुणे, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्चि, बड़ौदा, कानपुर, हैदराबाद और चंडीगढ़ में हैं। 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

1884 में स्थापित इस कंपनी के यूके में 870 से ज्यादा स्टोर्स हैं।