विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2018

वैलेंटाइन्स डे को लेकर लखनऊ यूनिवर्सिटी ने जारी किया अनोखा फरमान, छात्रों में गुस्सा

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक एडवाइजरी जारी कर 14 फरवरी को छात्रों से कैंपस में न आने की बात कही है.

वैलेंटाइन्स डे को लेकर लखनऊ यूनिवर्सिटी ने जारी किया अनोखा फरमान, छात्रों में गुस्सा
लखनऊ यूनिवर्सिटी की फाइल फोटो
  • छात्रों को कैंपस न आने को कहा गया
  • यूनिवर्सिटी ने जारी की एडवाइजरी
  • यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों ने किया एडवाइजरी का विरोध
नई दिल्ली: वैलेंटाइन्स डे के मौके पर लखनऊ यूनिवर्सिटी बंद रहेगी. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस बाबत मंगलवार को एक एडवाइजरी भी जारी की. इस एडवाइजरी में कहा गया है कि इस बार वैलेंटाइन्स डे के मौके पर यूनिवर्सिटी में किसी भी तरह का शैक्षिणिक कार्य नहीं होगा. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों से इस दिन कैंपस न आने का अनुरोध भी किया है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली महिला आयोग ने DU की छात्रा के यौन शोषण के मामले में केस दर्ज कराया

प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी में 14 फरवरी को छुट्टी देने की मुख्य वजह महाशिवरात्रि पर्व को बताया गया है. प्रशासन ने इस दिन कैंपस आने वाले छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात भी की है. प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ छात्रों ने कड़ी नाराजगी जताई है.उन्होंने इस आदेश को अपनी आजादी के खिलाफ बताया है.
उनके अनुसार छुट्टी के दिन कैंपस आना है या नहीं यह उनका अपना फैसला है. उन्हें ऐसा करने से रोकना गलत है. छात्रों ने यूनिवर्सिटी के इस फैसले को छोटी सोच का नतीजा बताया है. 
 गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि पश्चिमी सभ्यता के अनुसार 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे के साथ-साथ नए साल के तौर पर भी मनाया जाता है.

VIDEO: कश्मीरी छात्र की हुई पिटाई.


इस बार 14 फरवरी को ही महाशिवरात्रि भी है. लिहाजा इस दिन हम यूनिवर्सिटी बंद करने का फैसला कर रहे हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow University Remain Closed On Valentine's Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com