- 26 नवंबर 2017 को कैट (CAT) का आयोजन किया जाएगा.
- कैट एक कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट है.
- कैट के आधार पर आईआईएम में एडमिशन दिया जाता है.
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ की ओर से 26 नवंबर 2017 को कैट (CAT) का आयोजन किया जाएगा. CAT (Common Admission Test) का एग्जाम देश के कठिन एग्जाम में से एक माना जाता है, जिसमें अच्छे मार्क्स स्कोर करना एक चुनौती है. अगर इस एग्जाम में आप भी अच्छा स्कोर करना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि एग्जाम से पहले कैसे करें तैयारी.
कैट की तैयारी के लिए रेगुलर स्टडी है जरूरी
किसी भी टेस्ट या परीक्षा में अच्छे मार्क्स लाने का सबसे बेहतर तरीका है रेगुलर स्टडी. परीक्षा के लिए लगभग 2 महीने का समय बचा है. एग्जाम में किसी भी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए आज से ही रेगुलर स्टडी शुरू कर दें. दिन में 3 से 4 घंटे पढ़ने के लिए जरूर निकालें. परफेक्ट टाइम टेबल बनाना ही काफी नहीं है. आपको टाइम टेबल के हिसाब से तैयारी भी करनी होगी. सभी सब्जेक्ट्स और परीक्षा के पैटर्न को समझ लेने के बाद जरूरी है कि जिन सब्जेक्ट्स में आप कमजोर हैं, उस पर विशेष ध्यान दें.
आखिरी के 60 दिनों में ऐसे करें तैयारी
- कैट की तैयारी के आखिरी 60 दिनों में सप्ताह में कम से कम 2 मॉक टेस्ट को जरूर सॉल्व करें, इस प्रकार आप एग्जाम तक कम से कम 16 मॉक टेस्ट सॉल्व कर लेंगे.
- शुरुआत में सप्ताह में 2 मॉक टेस्ट हल करें, लेकिन एग्जाम पास आने के बाद आखिरी के तीन सप्ताह में इसकी संख्या बढ़ाकर कम से कम 3 से 4 कर दें.
- आखिरी के 60 दिनों में रोज एक सेक्शनल पेपर को जरूर सॉल्व करें.
- हालांकि आईआईएम पिछले साल के प्रश्नपत्रों को जारी नहीं करता, लेकिन उससे मिलते-जुलते प्रश्नपत्र आपको मिल जाएंगे. एग्जाम से पहले उन्हें भी सॉल्व करें.
- रोज न्यूजपेपर और एडिटोरियल पढ़ें. यह आपको कॉम्प्रिहेंशिव सेक्शन में मदद करेगा. इसके अलावा इंटरव्यू के दौरान भी इससे आपको बहुत ज्यादा फायदा होगा.
- एग्जाम के आखिरी 60 दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, इसलिए इस दौरान समय बर्बाद ना करें और पढ़ाई के लिए शेड्यूल बनाएं.
यह भी पढ़ें: CAT 2017: बढ़ाई गई रजिस्ट्रेशन की डेट, जानें कब तक?
क्यों किया जाता है कैट का आयोजन
कैट एक कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट है और इसी के आधार पर देश के 19 आईआईएम और 100 अन्य मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन दिया जाता है. आम तौर पर यह परीक्षा हर साल नवंबर में होती है. कैट में 3 प्रमुख खंड होते हैं: वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (34 प्रश्न), डाटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (32 प्रश्न) और क्वॉन्टिटेटिव एबिलिटी (34 प्रश्न).
करियर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
CAT 2017, CAT, CAT 2017 Dates, Cat 2017 Exam Date, CAT 2017 Exam Format