विज्ञापन

काम की बात- गलती से कर दिया कोई ऑफिशियल मेल, तो किसी के पढ़ लेने से पहले क्‍या कर सकते हैं?

कई बार ऑफिस में जल्दबाजी में लोग गलत व्यक्ति को ईमेल भेज देते हैं या बिना अटैचमेंट के Send बटन दबा देते हैं. ऐसी में समझ नहीं आता कि अब क्‍या किया जाए, क्या भेजा हुआ ईमेल वापस लिया जा सकता है या किसी के पढ़ लेने से पहले इसे Unsend किया जा सकता है.

काम की बात- गलती से कर दिया कोई ऑफिशियल मेल, तो किसी के पढ़ लेने से पहले क्‍या कर सकते हैं?

कई बार ऑफिस में जल्दबाजी में लोग गलत व्यक्ति को ईमेल भेज देते हैं या बिना अटैचमेंट के Send बटन दबा देते हैं. ऐसी में समझ नहीं आता कि अब क्‍या किया जाए, क्या भेजा हुआ ईमेल वापस लिया जा सकता है या किसी के पढ़ लेने से पहले इसे Unsend किया जा सकता है. अगर आप भी इसी उलझन में रहते हैं तो जानें ऐसे में क्‍या कर सकते हैं. 

Gmail में Email कैसे करें Unsend

बहुत कम लोग जानते हैं कि Gmail में Undo Send का फीचर होता है. जो ईमेल भेजने के बाद कुछ सेकंड में उपयोग किया जा सकता है. इस फीचर की मदद से आप भेजा हुआ ईमेल रोक सकते हैं. 

ऐसे करें Unsend

- ईमेल भेजें
- स्क्रीन के नीचे बाईं ओर Undo का विकल्प दिखाई देगा
- तुरंत Undo पर क्लिक करें
- ईमेल दोबारा Draft में खुल जाएगा, जहां आप उसे एडिट या डिलीट कर सकते हैं  

Undo Send का समय बढ़ाने का तरीका

अगर आपको लगता है कि 5 सेकंड काफी नहीं हैं, तो Gmail में यह समय बढ़ाया जा सकता है

- Gmail खोलें
- Settings में जाएं
- See all settings चुनें
- Undo Send सेक्शन में जाएं
- Cancellation Period को 5, 10, 20 या 30 सेकंड तक सेट करें
- सेटिंग सेव करें  

Outlook में भेजा गया Email कैसे Recall करें

Microsoft Outlook में Recall Message फीचर उपलब्ध है, लेकिन यह हर स्थिति में काम नहीं करता. 

Recall करने के लिए

- Sent Items खोलें
- जिस ईमेल को वापस लेना है उसे खोलें
- File > Info > Resend or Recall > Recall This Message चुनें
- चाहें तो ईमेल डिलीट करें या नया ईमेल भेजकर उसे रिप्लेस करें  

कब काम करेगा Recall

- भेजने वाला और प्राप्तकर्ता दोनों एक ही Microsoft Exchange या Microsoft 365 संगठन में हों
- प्राप्तकर्ता ने ईमेल अभी तक न पढ़ा हो
- सामान्य Gmail, Yahoo या अन्य पर्सनल ईमेल पर यह सुविधा अक्सर काम नहीं करती   

सिर्फ साफ्टवेयर इंजीनियर ही नहीं AI की वजह से मार्केटिंग, HR, फाइनेंस, ऑपरेशंस, कंसल्टिंग की सैलरी में 147% तक का उछाल, पर कैसे?

अगर Email भेजा जा चुका है और Unsend नहीं हो सकता तो क्या करें

यदि ईमेल पूरी तरह डिलीवर हो चुका है, तो उसे वापस लेना संभव नहीं होता। ऐसे में आप- 

- तुरंत सही जानकारी के साथ नया ईमेल भेजें
- यदि गलती गंभीर है तो माफी मांगते हुए स्पष्टीकरण दें
- भविष्य में भेजने से पहले प्राप्तकर्ता, विषय (Subject) और अटैचमेंट जरूर जांचें  

Email भेजने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • Recipient का ईमेल एड्रेस दोबारा जांचें
  • Subject सही लिखें
  • Attachments जोड़ना न भूलें
  • Send करने से पहले पूरा ईमेल एक बार पढ़ लें
  • Gmail और Apple Mail में Undo Send का समय 30 सेकंड तक सेट रखें

मेल नर्स कैसे बनते हैं, कौन सा कोर्स करना पड़ता है, कितनी होती है सैलरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Office Tips, Office Tips In Hindi, Email Tips, Email, Email Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com