विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2018

इतिहास में 22 जून: आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने की थी फॉर्वर्ड ब्लॉक की स्थापना

21 जून का इतिहास बड़ा रोचक है. आज के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने फॉर्वर्ड ब्लॉक की स्थापना की थी.

इतिहास में 22 जून: आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने की थी फॉर्वर्ड ब्लॉक की स्थापना
नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने ''फॉर्वर्ड ब्लॉक'' की स्थापना की थी.
  • आज के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने फारवर्ड ब्लाक की स्थापना की थी
  • आज ही मुगल सम्राट हुमायूं ने अपने पुत्र अकबर को अपना वारिस घोषित किया
  • आज ही के दिन 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया
नई दिल्ली:

इतिहास के पन्ने उलटते उलटते आज हम साल के 173वें दिन पर आ पहुंचे हैं और अब साल के 192 दिन बाकी हैं. 22 जून की तारीख पर जो घटनाएं दर्ज हैं उनमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा  फॉर्वर्ड ब्लॉक की स्थापना जैसी महत्वपूर्ण घटना भी है. साल 1939 में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने 22 जून के ही दिन ऑल इंडिया  फॉर्वर्ड ब्लॉक का गठन किया. कांग्रेस के त्रिपुरा अधिवेशन के बाद नेताजी ने 1939 में कांग्रेस को जनता की स्वतंत्र होने की इच्छा, लोकतंत्र और क्रांति का प्रतीक बनाने के लिए कांग्रेस के भीतर ही  फॉर्वर्ड ब्लॉक की स्थापना की थी.

इतिहास में 21 जून: आज ही के दिन अंग्रेजों ने नवाब सिराजुद्दौला के सामने टेके थे घुटने

22 जून की कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है
1555:
 मुगल सम्राट हुमायूं ने अपने पुत्र अकबर को अपना वारिस घोषित किया.

1897: चाफेकर भाइयों, दामोदर और बालकृष्ण ने पुणे में एक ब्रिटिश अधिकारी को गोली मार दी.

1911: किंक जॉर्ज V इंग्लैंड के राजा बने.

1940: नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने '' फॉर्वर्ड ब्लॉक'' की स्थापना की.

1941: द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी ने सोवियत रूस पर आक्रमण किया.

इतिहास में 20 जून: आज ही के दिन खोला गया था मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनस


1944: अमेरिका ने सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया.

1981: अमेरिकी संगीतज्ञ जॉन लेनन के हत्यारे ने अपना अपराध कबूल किया.

2009: 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Netaji Subhas Chandra Bose, 22 June In History
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com