जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) ने शैक्षणिक वर्ष 2018-2019 के लिए अपनी प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया. जेएनयू प्रशासन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रवेश परीक्षा 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी. जेएनयू ने शैक्षणिक वर्ष 2018-19 के लिए एम.फिल / पीएचडी पाठ्यक्रमों में 720, बीए पाठ्यक्रमों में 459 और एमए, एमएससी, एम टेक और एमपीएच पाठ्यक्रमों में 1,118 सीटों की पेशकश की है.
जेएनयू कैंपस में बनेगा 'बराक' हॉस्टल, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रखी नींव
आखिरकार जेएनयू काउंसिल ने योग में कोर्स की दी मंजूरी
आखिरकार जेएनयू काउंसिल ने योग में कोर्स की दी मंजूरी
प्रशासन ने मई में घोषणा की थी कि सभी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाएं मई-जून के बदले दिसंबर में आयोजित की जाएंगी. जेएनयू की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, अंशकालिक कार्यक्रमों (डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों) में 240 सीटें होंगी.
करियर की और खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
JNU, JNU Academic Session, JNU Admission 2017, Jnu Admission, JNU Exam, Exams In JNU