JEE Main 2025 Session 1 Result Declared: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2025 सत्र 1 फाइनल आंसर-की कल यानी 10 फरवरी को जारी किया है. फाइनल आंसर-की के साथ ही जेईई मेन 2025 का रिजल्ट जारी किया जाता है. लेकिन जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर स्कोरकार्ड लिंक काम नहीं कर रहा है. बार-बार क्लिक करने पर भी स्कोरकार्ड लिंक एक्टिव नहीं हो पा रहा. जेईई मेन 2025 रिजल्ट देखने का प्रयास कर रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि रिजल्ट पेज पर '500 इंटर्नल एरर' ( 500 Internal Server Error) दिखा रहा है. ऐसे में परीक्षा दे चुके लाखों उम्मीदवार इस बात को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं कि जेईई मेन 2025 सत्र 1 का रिजल्ट जारी किया गया है या फिर नहीं.
JEE Main 2025 Session 1 Result : डायरेक्ट लिंक

JEE Main Result 2025 पर बड़ी अपडेट, सत्र 1 परिणाम की घोषणा, 8 फरवरी को लेटेस्ट अपडेट
एक बार एनटीए द्वारा इशू के सॉल्व करने के बाद जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं. जेईई मेन 2025 रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन विवरण जैसे एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी होगी. अभ्यर्थी बीई, बीटेक पेपर 1 के लिए जेईई मेन 2025 स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एनटीए द्वारा जेईई मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी को किया गया था. इस परीक्षा में 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था. आंकड़ों का बात करें तो जेईई मेन 2025 बीई/बीटेक (पेपर 1) और बीआर्क/बीप्लानिंग (पेपर 2) के लिए 13,00,273 अभ्यर्थी उपस्थित हुए हैं. एनटीए ने जेईई मेन 2025 सत्र 1 फाइनल आंसर-की कल जारी किया था.
न्यूनतम योग्यता अंक या कट-ऑफ पर्सेंटाइल को पूरा करने वाले अभ्यर्थी बीई/बीटेक प्रवेश के लिए पात्र होंगे. हालांकि केवल टॉप 2.5 लाख रैंक धारक ही जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे.
IGNOU TEE Result 2024: इग्नू दिसंबर टर्म एंड एग्जाम रिजल्ट घोषित, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
जेईई मेन 2025 सत्र 1 रिजल्ट कैसे चेक करें | How To Check JEE Main 2025 Session 1 Result?)
जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर जेईई मेन 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन पेज दिखाई देगा.
अपना जेईई मेन एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड/जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें.
अपना रिजल्ट देखने के लिए "सबमिट" बटन पर क्लिक करें.
भविष्य के संदर्भ के लिए अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट करें.
CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 पास होने के लिए इतने अंक जरूरी, 10वीं, 12वीं की मार्किंग स्कीम देखें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं