विज्ञापन
4 years ago
नई दिल्ली:

JEE Main 2022 Live: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन सत्र 2 परीक्षा का तीसरा दिन है. सत्र 2 के लिए परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू हो चुकी है. जेईई मेन सत्र 2 की परीक्षा देने के लिए छात्रों का परीक्षा केंद्र पर सुबह 7:30 बजे से इक्ट्ठा होना शुरू हो गया था. देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग परीक्षा में इस साल 6 लाख 29 हजार 778  छात्र भाग ले रहे हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं. परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक छात्रों ने जेईई की आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिया है. देश के भीतर जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा (JEE Main 2022) का आयोजन 500 से अधिक शहरों और देश के बाहर 17 शहरों में किया जा रहा है. पहले यह परीक्षा 21 जुलाई से होने वाली थी, जिसे किन्हीं कारणोंवश टाल दिया गया था और अब यह परीक्षा 25 जुलाई से शुरू हो चुकी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
JEE Main 2022 Live, JEE Main 2022, Education News 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com