जेईई मेन (JEE Main) जनवरी 2020 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 2 सितंबर से शुरू होंगे. परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन (JEE Main Registration) करवाने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2019 है. इच्छुक स्टूडेंट्स एनटीए जेईई मेन (NTA JEE Main) की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. जेईई मेन परीक्षा 6 से 11 जनवरी 2020 तक चलेगी. परीक्षा (JEE Main Exam) का रिजल्ट 31 जनवरी 2020 को जारी किया जाएगा. जेईई मेन परीक्षा साल में दो बाद होगी. पहली परीक्षा जनवरी और दूसरी अप्रैल में आयोजित की जाएगी. जेईई मेन की दूसरी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 फरवरी से 7 मार्च 2020 तक चलेगी. परीक्षा 3 से 9 अप्रैल 2020 तक होगी.
जबकि जेईई मेन अप्रैल परीक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल 2020 को जारी किया जाएगा. जो स्टूडेंट्स पहली बार जेईई मेन परीक्षा देंगे उनकी जानकारी के लिए बता दें कि स्टूडेंट्स दोनों परीक्षाओं की जगह सिर्फ एक परीक्षा में भी भाग ले सकते हैं. स्टूडेंट्स चाहे तो जनवरी या अप्रैल में होने वाली परीक्षा में भाग ले सकते हैं. साथ ही वे दोनों परीक्षाओं में भी बैठ सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
JEE Main 2020 के लिए ऐसे कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन
- स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन करने के लिए वेबसाइट jeemain.nic.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट पर दिए गए रजिस्टर ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करना होगा.
- मांगी गई हर जानकारी सबमिट करनी होगी.
- एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी.
- अंत में एप्लीकेशन का प्रिंट लेना होगा.
अन्य खबरें
UGC NET Exam: जानिए यूजीसी नेट दिसंबर और जून 2020 परीक्षा की तारीख और अन्य डिटेल
NTA ने जारी किया एग्जाम शेड्यूल, जानिए कब होगी NET, NEET, JEE और अन्य परीक्षाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं