विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Apr 15, 2022

JEE Advanced 2022 Rescheduled: जेईई एडवांस्ड री-शेड्यूल, अब अगस्त में होगी परीक्षा, पूरा शेड्यूल यहां देखें

JEE Advanced 2022 Rescheduled: जेईई एडवांस्ड परीक्षा की तिथियों को री-शेड्यूल किया गया है. पहले यह परीक्षा 3 जुलाई 2022 को आयोजित होने वाली थी. जेईई एडवांस्ड की नई तिथि के साथ पूरे शेड्यूल की जानकारी यहां से देखें.

Read Time: 3 mins
JEE Advanced 2022 Rescheduled: जेईई एडवांस्ड री-शेड्यूल, अब अगस्त में होगी परीक्षा, पूरा शेड्यूल यहां देखें
जेईई एडवांस्ड री-शेड्यूल, अगस्त में होगी परीक्षा
नई दिल्ली:

JEE Advanced 2022 Rescheduled: जेईई यानी ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन (Joint Entrance Examination) एडवांस्ड परीक्षा की तिथियों को री-शेड्यूल किया गया है. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे 28 अगस्त को जेईई एडवांस्ड 2022 (JEE Advanced 2022) आयोजित करेगा. पहले यह परीक्षा 3 जुलाई 2022 को आयोजित होने वाली थी. जेईई एडवांस्ड 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 से 11 अगस्त, 2022 तक आयोजित की जाएगी. आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 12 अगस्त है. जो उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड परीक्षा में भाग लेंगे उन्हें  23 से 28 अगस्त, 2022 तक अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा. जेईई एडवांस्ड 2022 हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड करना होगा.

ये भी पढ़ेंः जेईई मुख्य परीक्षा का पहला सत्र जून में जबकि दूसरा सत्र जुलाई तक के लिए टला 

JEE Main 2022: जेईई मेन के लिए रजिस्ट्रेशन करने का आज है आखिरी दिन, आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

JEE Main 2022 Application: जेईई मेन रजिस्ट्रेशन की आज है लास्ट डेट, जेईई की साइट से अप्लाई करें 

दो पाली में होगी परीक्षा
जेईई एडवांस्ड 2022 दो पालियों में आयोजित की जाएगी. एक सुबह की पाली में और दूसरी दोपहर की पाली में. पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा. जेईई एडवांस 2022 का परिणाम 11 सितंबर 2022 को जारी किया जाएगा. जेईई एडवांस्ड 2022 शेड्यूल के मुताबिक "अनंतिम आंसर-की 3 सितंबर 2022 को जारी किया जाएगा,  उम्मीदवार 3 से 4 सितंबर तक अनंतिम आंसर-की पर आपत्ति उठा सकते हैं. अंतिम आंसर-की और परिणाम 11 सितंबर को जारी किया जाएगा." वहीं सीट आवंटन की प्रक्रिया 12 सितंबर 2022 से शुरू होगी.

एएटी के लिए आवेदन सितंबर में
इस बीच, आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) 2022 14 सितंबर को आयोजित किया जाएगा, और इसके परिणाम 17 सितंबर, 2022 को घोषित किए जाएंगे. आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट  2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 से 12 सितंबर 2022 तक चलेगी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
NEET PG 2024 परीक्षा पर बड़ी अपडेट, गृह मंत्रालय करेगा परीक्षा की निगरानी, ​​परीक्षा से ठीक 2 घंटे पहले तैयार होगा प्रश्नपत्र
JEE Advanced 2022 Rescheduled: जेईई एडवांस्ड री-शेड्यूल, अब अगस्त में होगी परीक्षा, पूरा शेड्यूल यहां देखें
CBSE Board 12th Result 2024 Declared Live Updates: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट घोषित, 87.98% स्टूडेंट पास, लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा, Direct Link
Next Article
CBSE Board 12th Result 2024 Declared Live Updates: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट घोषित, 87.98% स्टूडेंट पास, लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा, Direct Link
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;