JEE Advanced 2022 Answer Key: जेईई एडवांस आंसर की जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

JEE Advanced Answer Key 2022: उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2022 प्रोविजनल आंसर की जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर देख सकते हैं. उम्मीदवार 4 सितंबर तक आंसर की को चैलेंज कर सकते हैं.

JEE Advanced 2022 Answer Key: जेईई एडवांस आंसर की जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

JEE Advanced Answer Key 2022: उम्मीदवारों के स्कोर की गणना जेईई एडवांस फाइनल आंसर की का उपयोग करके की जाएगी.

JEE Advanced Answer Key 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड 2022 प्रोविजनल आंसर की (Advanced 2022 provisional answer key) आज, 3 सितंबर को जारी की है. उम्मीदवार पेपर 1 और पेपर 2 के लिए जेईई एडवांस 2022 आंसर की (JEE Advanced 2022 answer key) की जांच जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर कर सकते हैं. जेईई एडवांस 2022 फाइनल आंसर की (JEE Advanced 2022 final answer key) 11 सितंबर, 2022 को प्रकाशित की जाएगी. उम्मीदवारों के स्कोर की गणना जेईई एडवांस फाइनल आंसर की का उपयोग करके की जाएगी.

एजुकेशन की अन्य ख़बरें पढ़ें

उम्मीदवार 4 सितंबर तक जेईई एडवांस 2022 आंसर की (JEE Advance Answer Key) पर आपत्तियां उठा सकते हैं. आईआईटी बॉम्बे 11 सितंबर को जेईई एडवांस रिजल्ट 2022 (JEE Advanced Result 2022) घोषित करेगा. जिन उम्मीदवारों के नाम मेरिट लिस्ट में हैं, वे ज्वाइंट सीट एलोकेशन (जोसा) काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पात्र हैं, जो 12 सितंबर को आयोजित की जाएगी. जेईई एडवांस परीक्षा 28 अगस्त को आयोजित की गई थी.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

JoSAA काउंसलिंग कुल छह राउंड में आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को फ्रीज, फ्लोट और स्लाइड विकल्पों का चयन करके आवंटन परिणाम की पुष्टि करनी होगी.

JEE Advanced 2022 Answer Key: कैसे डाउनलोड करें?

  1. ऑफिशियल वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर जाएं
  2. होमपेज पर जेईई एडवांस 2022 आंसर की (JEE Advanced Answer Key 2022) लिंक पर क्लिक करें.
  3. अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
  4. जेईई एडवांस 2022 उत्तर कुंजी (JEE Advanced 2022  Answer Key) स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी.
  5. डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उत्तर कुंजी का प्रिंटआउट लेकर रख लें.