Jamia Hamdard Admission 2022: जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी, दिल्ली में विभिन्न अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई चुकी है. ऐसे इच्छुक छात्र जो जामिया हमदर्द (Jamia Hamdard) के इन कोर्सेस में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाईट ums.jamiahamdard.ac.in है. यूनिवर्सिटी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक पीजी कोर्स में अप्लाई के लिए आखरी तारीख 31 जुलाई 2022 है. वहीं यूजी और डिप्लोमा कोर्स में आवेदन के लिए आखिरी तारीख 14 अगस्त 2022 है.
इन कोर्सेस के लिए कर सकते हैं आवेदन
रसायन और जीवन विज्ञान, यूनानी चिकित्सा, औषधि शिक्षा, इंजीनियरिंग विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नर्सिंग विज्ञान और संबद्ध स्वास्थ्य, मानविकी और सामाजिक विज्ञान, प्रबंधन और व्यवसाय अध्ययन, मीडिया शिक्षा, जनसंचार और कानूनी अध्ययन जैसे कई पाठ्यक्रमों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

कैसे करें अप्लाई
आवेदन करन के लिए सबसे पहले यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट ums.jamiahamdard.ac.in पर जाएं.
होमपेज ओपन होने पर आवेदक अपना नाम, मोबाइल नंबर, ओटीपी, ईमेल आईडी डालें और रजिस्टर पर क्लिक करें.
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरा होने पर आपके सामने नया पेज ओपन होगा.
इसके बाद दिए गए फॉर्मेट में आवेदन फार्म भरें. साथ ही जरूरी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
अब एप्लीकेशन फॉर्म के साथ फीस जमा करें और प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं