Jamia Hamdard Admission 2020: जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए आवेदन करने की समय सीमा बढ़ा दी है. आवेदन फर्म जमा करने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है, जिसे पहले 20 सितंबर को बंद किया जाना था. जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय में एडमिशन पाने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jamiahamdard.edu के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
यूनिवर्सिटी के अनुसार, कई छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. छात्रों की परेशानी को देखते हुए आवेदन की तारीख को आगे बढ़ाया गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा, “हमने पीजी कोर्स के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है, ताकि छात्रों को पर्याप्त समय मिल सके. पूरी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में होगी. छात्रों को काउंसलिंग के लिए कॉलेज आने की जरूरत नहीं है. एडमिशन मिलने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के अनुसार अपनी फीस जमा करने और उसका पालन करने का संदेश कॉलेज से प्राप्त होगा."
बता दें कि जामिया हमदर्द में छात्रों की योग्यता के आधार पर स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जाएंगे. मेरिट लिस्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को ई-मेल या SMS के माध्यम से सूचित किया जाएगा. इस साल कोरोनावायरस की वजह से एडमिशन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही की जाएगी. एडमिशन से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए छात्र इस वेबसाइट admissions@jamiahamdard.ac.in पर ईमेल करके पता कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं