भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) पटना में प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान, बीटेक बैच के छात्रों को पिछले साल 19 की तुलना में 34 प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं, जो शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए PPO में 78.94 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हैं.
आईटी, फाइनेंस, मैनेजमेंट एंड कंसल्टेंसी, कोर, एनालिटिक्स आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों ने आईआईटी पटना में 2022 के ग्रेजुएट बैच के छात्रों के लिए विभिन्न डोमेन में प्री-प्लेसमेंट ऑफर दिए हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
PPO ऑफर का अधिकतम वेतन पैकेज 54.5 लाख था जबकि अन्य शीर्ष ऑफर 25 से 53 लाख के बीच थे. अब तक प्राप्त PPO का औसत पैकेज लगभग 24 लाख प्रति वर्ष है.
Google ने IIT पटना के 2022 ग्रेजुएट बैच के 6 छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) का ऑफर किया है. Adobe, Gojek, Media.net और Morgan Stanley ने एक-एक छात्र को PPO का ऑफर दिया गया है.
सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में मुख्यालय वाली एक अमेरिकी क्लाउड-आधारित सॉफ्टवेयर कंपनी सेल्सफोर्स ने भी दो छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर की पेशकश की है. निवेश बैंकिंग फर्म गोल्डमैन सैक्स ने पीपीओ को तीन छात्रों के लिए बढ़ा दिया है.
बीमा और हेल्थकेयर फर्म ऑप्टम ने सात छात्रों को, सैमसंग रिसर्च बैंगलोर ने तीन छात्रों को पीपीओ की पेशकश की है और पब्लिसिस सैपिएंट ने तीन छात्रों को पीपीओ की पेशकश की है. जिन अन्य प्रमुख फर्मों ने पीपीओ का विस्तार किया है उनमें Innovaccer, Mathswork, Intuit और Expedia शामिल हैं.
IIT पटना के कई छात्र जिन्होंने इस गर्मी (मई'21 - जुलाई '21) में इंटर्नशिप की है, उन्हें पूरे कार्यक्रम में कौशल और कड़ी मेहनत के प्रदर्शन के आधार पर प्री-प्लेसमेंट का ऑफर मिला है. इसके बारे में आप जानकारी IIT पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं.
आईआईटी पटना ने कहा कि छात्रों ने देश भर में कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउ में रिमोट मोड में अपनी इंटर्नशिप की है और इंटरव्यू प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की गई थी.
कृपा शंकर, ट्रेनिंग और प्लेसमेंट अधिकारी, IIT पटना ने कहा: “संस्थान अभी भी कई और छात्रों के PPO की प्रतीक्षा कर रहा है और संख्या में सुधार होगा, डॉ जोस वी परम्बिल, प्रोफेसर-प्रभारी प्रशिक्षण, और प्लेसमेंट, आईआईटी पटना को जोड़ा. साल 2022 ग्रेजुएट बैच की पूर्णकालिक भर्ती अक्टूबर 2021 के महीने से गति पकड़ लेगी. इस वर्ष भी पीपीटी, ऑनलाइन टेस्ट और साक्षात्कार सहित पूरी प्लेसमेंट प्रक्रिया वर्चुअल मोड में आयोजित की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं