JEE में छात्रों को मिले 18 बोनस अंक, अब तक की सबसे बड़ी ग्रेस
आईआईटी में एंट्री दिलाने वाली चुनौतीपूर्ण परीक्षा जेईई एडवांस का रिजल्ट रविवार को जारी किया गया है. स्टूडेंट अपना रिजल्ट जेईई एडवांस की ऑफिशियल वेबसाइट (Jeeadv.ac.in) पर देख सकते हैं. इस साल जेईई एडवांस्ड पेपर 1 और पेपर 2 परीक्षा 21 मई को आयोजित की गई थी. गौरतलब है कि इससे पहले आईआईटी मद्रास ने 4 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई एडवांस्ड 2017 के आंसर की जारी कर दी थी.
इस बार परीक्षा में बैठे सभी छात्रों को 18 बोनस अंक दिए गए हैं. शनिवार रात आईआईटी मद्रास ने एडवांस की वेबसाइट पर रिवाइज्ड आंसर की जारी करते हुए पेपर-वन के दो सवालों पर सात बोनस अंक और दे दिए थे. इसके बाद कुल बोनस अंक 18 तक पहुंच गए. रिवाइज्ड आंसर-की के अनुसार पेपर-वन के कोड एक के सवाल नंबर 29 में प्रिंटिंग की गलती मानते हुए तीन नंबर दिए गए. मैथ्स के सवाल में भी बोनस के चार अंक दिए गए हैं. पहली आंसर-की में आईआईटी ने तीन सवालों पर डाउट करते हुए 11 बोनस अंक दिए थे. दो-दो सवालों के चार-चार और एक सवाल के तीन अंक दिए थे.
इंजीनियरिंग कोर्सेस में एडमिशन के लिए होता है जेईई
आपको बता दें कि देशभर के एनआईटी, आईआईटी और अन्य सरकारी मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग संस्थानों में B.Tech./BE/B.Arch कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए जेईई मेन परीक्षा आयोजित की जाती है. इसके अलावा देश के बहुत से निजी संस्थान भी जेईई मेन रिजल्ट का स्कोर स्वीकार करते हैं. इसके अलावा देश की तमाम आईआईटी में दाखिला जेईई एडवांस के आधार पर मिलता है. जेईई मेन में आपका प्रदर्शन ही जेईई एडवांस में आपको एंट्री दिलाएगा.
IIT JEE Advanced 2017 Results: आईआईटी जेईई एडवांस परीक्षा के नतीजे घोषित, यहां देखें रिजल्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
IIT-JEE Toppers, IIT-JEE, Iit Jee Advanced Results 2017, JEE, IIT, 18 Bonus Points, 18 Grace Marks, JEE (Main), JEE 2017