भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), संबलपुर के सात छात्रों को एक-एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति मिली है. संस्थान के सातवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रथम वर्ष में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले छात्रों को यह छात्रवृत्ति दी गई. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों से ‘‘पारंपरिक मूल्यों के साथ आधुनिक शिक्षा का तालमेल'' बनाने का आग्रह किया.
कार्यक्रम को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधान ने कहा, ‘‘एक प्रतिस्पर्धी कार्यबल तभी संभव है जब हमारे पास प्रबंधन में दक्ष पेशेवर हों.'' उन्होंने जोर दिया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 का उद्देश्य युवाओं को अद्यतन, उन्नत और दक्ष बनाना है तथा उभरते परिदृश्य के साथ शिक्षा प्रणाली को बदलना है. आईआईएम संबलपुर के निदेशक महादेव जायसवाल ने कहा कि स्थायी परिसर के लिए काम तेजी से चल रहा है और पहले चरण का काम अगले साल अगस्त-दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फ्लिपकार्ट में कॉरपोरेट मामलों के मुख्य अधिकारी रजनीश कुमार ने कहा कि कोविड-19 महामारी लोगों के जीवन और व्यवसाय में एक बुनियादी बदलाव लेकर आई है और कंपनियां अब उन बड़े संदर्भ पर विचार किए बिना काम नहीं कर सकती हैं, जिसने विभिन्न हितधारकों के साथ बातचीत करने के तरीके को प्रभावित किया है. तोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक हासिल करने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे हॉकी खिलाड़ी अमित रोहिदास और लोकप्रिय गीत ‘रंगबती' के लिए प्रसिद्ध संबलपुरी गायक पद्म श्री जितेंद्र हरिपाल को इस कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया.
ये वीडियो भी देखें-
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं