विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2017

आईआईआईटी हैदराबाद के ग्रेजुएट्स को मिले 13 लाख से 18.8 लाख के पैकेज

इंस्टीट्यूट ने दावा किया कि हमारे बीटेक ग्रैजुएट्स ने 18.8 लाख तक के पैकेज लेकर टेक्नॉलजी और प्रोडक्ट इंडस्ट्री में सबसे अच्छे पैकेज हासिल किए हैं.

Also Read in
आईआईआईटी हैदराबाद के ग्रेजुएट्स को मिले 13 लाख से 18.8 लाख के पैकेज
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फोर्मेशन टैक्नोलॉजी (आईआईआईटी-हैदराबाद) के बीटेक ग्रैजुएट्स को 13.4 रुपये से लेकर 18.8 रुपये का सालाना पैकेज ऑफर मिला है. बता दें कि आईटी में मास्टर्स प्रोग्राम के ग्रैजुएट्स को औसतन सैलरी लगभग 14 से 17.7 लाख का सालाना मिलती है. आईआईआईटी की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि इस प्लेसमेंट प्रोग्राम के लिए कुल 116 कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन किया था.

आईआईआईटी द्वारा जारी बयान में बताया गया कि आईआईटी हैदराबाद में एक बार फिर 100 प्रतिशत स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट हुआ है. संस्थान ने बताया कि हमारे आईटी मास्टर प्रोग्राम के ग्रैजुएट्स को लीडिंग कंपनियों से एवरेज सैलरी 14 लाख रुपये से 17.7 लाख रुपये के ऑफर मिले हैं.

इंस्टीट्यूट ने दावा किया कि हमारे बीटेक ग्रैजुएट्स ने 18.8 लाख तक के पैकेज लेकर टेक्नॉलजी और प्रोडक्ट इंडस्ट्री में सबसे अच्छे पैकेज हासिल किए हैं. आईआईटी हैदराबाद ने शनिवार को अपना 16वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया. जिसमें कुल 473 ग्रेजुएट स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया. इनमें से रिकॉर्ड 84 स्टूडेंट्स रिसर्च के थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIIT-Hyd, IIIT-Hyderabad, IIIT-Hyd Graduates, Campus, Campus Placement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com