IGNOU July 2022 Admission: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (Indira Gandhi National Open University) ने जुलाई सत्र 2022 (ODL programmes) के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि एक बार फिर से बढ़ा दी है. विश्वविद्यालय ने इग्नू एडमिशन 2022 ( IGNOU admission 2022) के लिए आवेदन करने के लिए अब छात्रों को आठ और दिन का समय दिया है. जो छात्र इग्नू ( IGNOU) के ओडीएल प्रोग्राम के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे 30 सितंबर 2022 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. इससे पहले इग्नू जुलाई सत्र के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 22 सितंबर 2022 थी. जिन छात्रों ने अब तक इग्नू एडमिशन 2022 के लिए आवेदन नहीं किया है और इग्नू से अपनी आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं, वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं और आवेदन की प्रक्रिया निर्देशानुसार पूरी करें.
IGNOU July admission 2022: अप्लाई करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
इग्नू ने जुलाई सत्र 2022 (ओडीएल कोर्स) के एडमिशन शुल्क के संबंध में अपने समर्थ वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया है. इसके मुताबिक विशेष प्रवेश चक्र में एससी/ एसटी वर्ग के छात्रों को केवल एक कार्यक्रम के लिए शुल्क में छूट दी जाएगी. यदि किसी उम्मीदवार द्वारा शुल्क में छूट के लिए एक से अधिक आवेदन जमा किया जाता है तो उसके सभी आवेदन को विश्वविद्यालय खारिज कर देगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इग्नू एडमिशन 2022 के लिए आवेदन करने से पहले छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे जिस कोर्स में एडमिशन चाह रहे हैं उसकी योग्यता वेबसाइट के प्रोस्पेक्टस से जांच लें.
IGNOU registration form 2022: ऐसे भरें फॉर्म
1.सबसे पहले आधिकारिक इग्नू वेबसाइट - ignou.ac.in पर जाएं.
2.होमपेज पर उपलब्ध “इग्नू एडमिशन 2022” लिंक पर क्लिक करें.
3.अब, छात्रों को “नए पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें” टैब पर क्लिक करना होगा.
4.इग्नू 2022 प्रवेश पत्र में आवश्यक विवरण भरें.
5.आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें.
6. इग्नू एडमिशन फॉर्म के कुछ प्रतियां निकाल लें.
JoSAA Counselling 2022: josaa.nic.in पर जारी हो गया राउंड 1 सीट आवंटन का रिजल्ट
रवीश कुमार का प्राइम टाइम : स्मार्ट सिटी से लेकर गांव तक ज़रा सी बारिश में बेहाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं