IGNOU July 2022: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (Indira Gandhi National Open University) ने जुलाई एडमिशन 2022 की अंतिम तिथि एक बार फिर से बढ़ा दी है. पहले जुलाई सत्र के लिए एडमिशन की आखिरी तारीख 9 सितंबर 2022 थी, जिसे बढ़ाया गया है. इग्नू ने सभी ऑनलाइन दूरस्थ शिक्षा, ओडीएल प्रोग्राम्स के लिए प्रवेश की समय सीमा बढ़ा दी है. जो उम्मीदवार इग्नू एडमिशन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं और निर्देशानुसार आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें. इग्नू ने जुलाई सत्र के एडमिशन की बढ़ी हुई तिथि की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से साझा की है. इच्छुक उम्मीदवार जुलाई सत्र में एडमिशन के लिए अब 22 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं.
IGNOU Admission 2022: एडमिशन के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें
— IGNOU (@OfficialIGNOU) September 11, 2022
इग्नू के जुलाई 2022 में एडमिशन के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कराना होगा. जो उम्मीदवार पहले से पंजीकृत हैं, उन्हें लॉग इन करने के लिए यूजरनेम और पासवर्ड की जरूरत होगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आवेदन शुल्क
इग्नू जुलाई एडमिशन के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये देना होगा. वहीं एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट प्राप्त है. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा.
IGNOU Admission 2022: आवेदन की तरीका यहां देखें
1.सबसे पहले छात्र इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं.
2.इसके बाद वेबपज पर नए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें (यदि पहले से पंजीकृत नहीं है) अन्यथा लॉगिन करें.
3.अब यूजरनेम औप पासवर्ड के साथ लॉग इन करें.
4.इग्नू प्रवेश पोर्टल पर पहुंचने पर, आवेदन फॉर्म चेक करें.
5. अब, इग्नू जुलाई सत्र 2022 के लिए आवेदन फॉर्म भरें.
6.अब डॉक्यूमेट्स और विवरण अपलोड करें.
7. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें.
8.अंत में आगे के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट लें.
CSIR NET 2022: एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, एडमिट कार्ड मंगलवार को
Asia Cup 2022 के Final में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं