विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2018

IGNOU Admission: B.Ed में एडमिशन के लिए 15 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने दो वर्षीय बीएड प्रोग्राम (BED) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बीएड में एडमिशन (B.Ed Admission) लेने के लिए उम्मीदवार इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

IGNOU Admission: B.Ed में एडमिशन के लिए 15 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन
IGNOU Admission: बीएड में एडमिशन के लिए उम्मीदवार 15 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं.
  • बीएड में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं.
  • उम्मीदवार 15 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं.
  • बीएड में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को एंट्रेंस एग्जाम देना होगा.
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने  दो वर्षीय बीएड प्रोग्राम (BED) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बीएड में एडमिशन (B.Ed Admission) लेने के लिए उम्मीदवार इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 15 नवंबर है. बीएड में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को एंट्रेंस एग्जाम देना होगा. एंट्रेंस एग्जाम दिसंबर में आयोजित किया जाएगा.

योग्यता
जिन उम्मीदवारों ने कला, विज्ञान, वाणिज्य की ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा में 50 फीसदी अंक हासिल किए हैं, वे बीएड के लिए आवेदन कर सकते हैं. जबकि बीटेक किए हुए उम्मीदवारों के लिए 55 फीसदी अंक निर्धारित किए गए हैं. साथ ही बीएड में एडमिशन के लिए  प्राथमिक शिक्षण के लिए प्रशिक्षण प्राप्त और एनसीटीई से अधिकृत संस्थान से शिक्षक शिक्षण कार्यक्रम किए हुए उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.

ऐसे करें अप्लाई
उम्मीवार इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

अन्य खबरें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IGNOU BED Admission:, IGNOU, B.Ed Admission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com