JoSAA Counselling 2022: ज्वाइंट सीट एलॉकेशन ऑथोरिटी (JoSAA Counselling 2022) रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सोमवार, 12 सितंबर 2022 से शुरू होने जा रही है. जिन छात्रों ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन यानी जेईई एडवांस्ड 2022 (JEE Advanced 2022) की परीक्षा पास की है, वे आईआईटी, एनआईटी में प्रवेश के लिए JoSAA Counselling 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन JoSAA 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. बता दें कि जोसा काउंसलिंग और च्वाइस फिलिंग दोनों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज सुबह 10 बजे से शुरू हो रही है.
जोसा काउंसलिंग (JoSAA Counselling 2022) की प्रक्रिया कई राउंड में की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी योग्य उम्मीदवारों को आईआईटी (IIT), एनआईटी (NIT) के साथ दूसरे संस्थानों में अपनी पसंद की सीट और ब्रांच मिल सके. जोसा काउंसलिंग के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ अपने जेईई मेन और जेईई एडवांस स्कोर की जरूरत होगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जोसा काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही 18 सितंबर, 2022 सुबह 11:30 बजे आईआईटी और एनआईटी में प्रवेश के लिए मॉक सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी किया जाएगा. बता दें कि यह जोसा सीट आवंटन परिणाम अंतिम नहीं होगा, लेकिन इससे उम्मीदवारों को एडमिशन के बारे में सोच-विचार करने में मदद मिलेगी.
जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया के समय उम्मीदवारों को अपने पर्सनल डिटेल, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और अन्य जानकारियों को दर्ज करना होगा. आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी और जीएफटीआई में एडमिशन JoSAA Counselling 2022 आयोजित की जाती है.
JoSAA Counselling 2022: इन बातों का रखें ध्यान
1.उम्मीदवारों को सबसे पहले JoSAA रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा और एक लॉगिन पासवर्ड बनाना होगा.
2.इसके बाद उम्मीदवारों को च्वाइस फिलिंग करना होगा. इस दौरान उन्हें अधिक से अधिक कॉलेजों और पाठ्यक्रमों का चयन करना होगा.
3. अब उम्मीदवार सभी भरे गए विवरणों को ध्यान से देखें और भविष्य के लिए JoSAA काउंसलिंग विकल्प जमा करें.
4. जोसा च्वाइस फिलिंग के आधार पर सीट आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे.
CSIR NET 2022: एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, एडमिट कार्ड मंगलवार को
Asia Cup 2022 के Final में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं