IGNOU January Admission 2022: यह चौथी बार है जब इग्नू ने जनवरी सत्र में एडमिशन लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने ऑनलाइन मोड में ओपन एंड डिस्टेंस मोड (ODL) वाले पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश की समय सीमा बढ़ा दी है. अब छात्र इग्नू के जनवरी 2022 सत्र में प्रवेश पाने के लिए 28 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले इग्नू में जनवरी सत्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 फरवरी थी. इससे पहले 10 फरवरी और उससे पहले 31 जनवरी थी. इग्नू ने चौथी बार अपने सभी पाठ्यक्रमों में एडमिशन पाने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ाया है.
इग्नू के ऑनलाइन और मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (Distance Learning) पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं. मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (distance learning) पंजीकरण के लिए, वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर और ऑनलाइन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
इग्नू ने जनवरी सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है, उम्मीदवार 28 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं. छात्र आधिकारिक वेबसाइट onlinerr.ignou.ac के माध्यम से अगले वर्ष / सेमेस्टर के लिए अपना पुन: पंजीकरण फॉर्म जमा कर सकते हैं.
इग्नू जनवरी सत्र 2022 के लिए आवेदन का तरीका (IGNOU January 2022 Session Steps)
1.इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर क्लिक करें.
2. होमपेज पर एप्लीकेशन प्रोसेस लिंक पर क्लिक करें.
3. यहां क्रिडेंशियल एंड लॉगइन इंटर करें.
4. अब आवेदन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
5. शुल्क का भुगतान करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
6. अब जमा हुए आवेदन का प्रिंटआउट निकालें और उसे भविष्य के लिए रख लें.
इग्नू 200 से अधिक ओपन डिस्टेंशन लर्निंग (ODL) प्रोग्राम और 16 ऑनलाइन प्रोग्राम कराता है. प्रोग्रामों की सूची और अन्य जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम (ODL) के लिए, एससी, एसटी छात्र शुल्क छूट की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन पाने के इच्छुक छात्र मेल और फोन के जरिए जनवरी सत्र 2022 के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
इस नंबर पर करें फोनः 011-29572513, 29572514
इस मेल आईडी से भेजें मेलः ssc@ignou.ac.in
ये भी पढ़ें ः IGNOU Admission 2022: जनवरी सत्र के लिए पंजीकरण करने का आज है आखिर दिन
IGNOU Admit Card 2022: इग्नू पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, इस तरह करें डाउनलोड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं