IGNOU January Admission 2022: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जनवरी 2022 सत्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि को एक बार फिर बढ़ा दिया है. अब छात्र इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के लिए 21 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. इग्नू के ऑनलाइन और मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (Distance Learning) पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं. मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (distance learning) पंजीकरण के लिए, वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर और ऑनलाइन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है. इससे पहले इग्नू में जनवरी सत्र के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी और उससे पहले 31 जनवरी थी. इग्नू ने तीसरी बार अपने सभी पाठ्यक्रमों में एडमिशन पाने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ाया है. अब पंजीकरण करने के लिए अंतिम तिथि 21 फरवरी है.
जिन छात्रों ने अब तक जनवरी सत्र के लिए पंजीकरण नहीं करवाया है, वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट
ignouadmission.samarth.edu.in और ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक कर मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज कर पाठ्यक्रम का चुनाव कर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करें.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
इग्नू जनवरी सत्र 2022 के लिए आवेदन का तरीका (IGNOU January 2022 Session Steps)
1.इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर क्लिक करें.
2. होमपेज पर एप्लीकेशन प्रोसेस लिंक पर क्लिक करें.
3. यहां क्रिडेंशियल एंड लॉगइन इंटर करें.
4. अब आवेदन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
5. शुल्क का भुगतान करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
6. अब जमा हुए आवेदन का प्रिंटआउट निकालें और उसे भविष्य के लिए रख लें.
इग्नू 200 से अधिक ओडीएल प्रोग्राम यानी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम (ODL) और 16 ऑनलाइन प्रोग्राम कराता है. प्रोग्रामों की सूची और अन्य जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.
ये भी पढ़ें ः IGNOU Admission 2022: जनवरी सत्र के लिए पंजीकरण करने का आज है आखिर दिन
IGNOU Admission 2022: इग्नू ने जनवरी सत्र के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ाई, अब 10 फरवरी तक करें आवेदन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं