IBPS Clerk Main Exam Admit Card: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) ने आज आईबीपीएस क्लर्क फेज 2 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. आईबीपीएस क्लर्क मेंस एग्जाम (CRP CLERKS-XIII) में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग करना होगा. आईबीपीएस क्लर्क मेंस परीक्षा का आयोजन 7 अक्टूबर को किया जाना है. इस भर्ती परीक्षा के जरिए विभिन्न विभागों में क्लर्क के कुल 4545 पदों को भरा जाएगा. IBPS Clerk Main Exam Admit Card: लिंक
आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवार ही मेंस परीक्षा में भाग ले सकते हैं. आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 26, 27 अगस्त और 2 सितंबर को आयोजित की गई थी, जिसके नतीजे 14 सितंबर को जारी किए गए थे. मेंस क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को चयन परीक्षा के अंतिम चरण इंटरव्यू राउंड में भाग लेना होगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आईबीपीएस क्लर्क मेंस एग्जाम
आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा कुल 200 अंकों के लिए होगी. इस परीक्षा में 190 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को 160 मिनट का समय मिलेगा. मुख्य परीक्षा में रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज और जनरल/ फाइनेंशियल अवेयरनेस से प्रश्न पूछे जाएंगे.
आईबीपीएस क्लर्क मेंस एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें | How to download IBPS Clerk Mains Admit Card 2023
सबसे पहले उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट- ibps.in पर जाएं.
होमपेज पर उपलब्ध आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज दिखाई देगा.
लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें.
आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लें.
आरआरबी पीओ रिजल्ट 2023
इस बीच आईबीपीएस ने ऑफिसर स्केल 1, 2 और 3 के लिए आरआरबी पीओ रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने आईबीपीएस आरआरबी पीओ मुख्य परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट से इसकी जांच कर सकते हैं. ऑफिसर स्केल 1 के लिए लगभग 2529 रिक्तियां, ऑफिसर स्केल 2 के लिए 780 से अधिक रिक्तियां और ऑफिसर स्केल 3 के लिए लगभग 62 रिक्तियां होनी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं