CBSE Exam 2020: सीबीएसई 10वीं (CBSE Class 10) और 12वीं की बोर्ड परीक्षा फरवरी मध्य में शुरू हो जाएगी. सीबीएसई की 10वीं कक्षा में हिंदी के 2 पेपर होते हैं, पेपर A और पेपर B. पेपर A और B दोनों ही 80 नंबर का होता है. हिंदी (CBSE 10th Hindi Paper) स्कोरिंग विषय है, पेपर की अच्छी तैयारी से स्टूडेंट्स इस सब्जेक्ट में अच्छे नंबर पा सकते हैं. कई स्टूडेंट्स इस सब्जेक्ट में इसलिए अच्छा स्कोर नहीं कर पाते क्योंकि उनकी तैयारी अच्छी नहीं होती और उन्हें पेपर लिखने का सही तरीका नहीं पता होता. ऐसे में हम स्टूडेंट्स के लिए इस सब्जेक्ट के एक्सपर्ट से टिप्स (CBSE 10th Hindi Preparation Tips) लेकर आए हैं जिनकी मदद से स्टूडेंट्स अच्छे नंबर हासिल कर सकेंगे.
हिंदी पेपर की तैयारी के लिए टिप्स
1. प्रश्न-पत्र का पैटर्न बदल दिया गया है. नए परिवर्तनों को समझने के लिए सीबीएसई की वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं और परिवर्तन समझें.
2. उत्तर लिखते समय यथासंभव क्रमानुसार उत्तर लिखें.
3. यदि किसी प्रश्न के कई भाग दिए गए हैं तो उन सभी भागों को एक साथ करने के बाद ही अगला प्रश्न करें.
4. प्रश्नों के उत्तर लिखते समय दिए गए निर्देश को समझकर उचित एंव सटीक उत्तर लिखें.
5. अपठित गद्यांश को ध्यान से पढ़कर ही प्रश्नों के उत्तर दें.
6. व्याकरण खंड में मुहावरों पर विशेष ध्यान दें क्योंकि अब यह प्रश्न 4 अंक का होगा.
7. पाठ्यपुस्तक आधारित खंड में 2 अंक के प्रश्न में कम से कम ऐसे 2 बिंदु अवश्य लिखें जो महत्वपूर्ण हैं.
8. पांच अंक वाले विस्तृत प्रश्न का उत्तर लिखते समय 5 महत्वपूर्ण बिंदुओं का उल्लेख अवश्य करें. पुन: इनका विस्तार भी करें.
9. रचनात्मक लेखन में प्रारूप का विशेष ध्यान रखें और सभी नियमों के अनुसार ही लेखन करें.
10. अनुच्छेद एक ही पैरा में हो, सूचना लेखन व विज्ञापन में बॉक्स अवश्य बनाया जाए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
(ये टिप्स डीपीएस नोएडा में हिंदी एंव संस्कृत विभाग की एचओडी सुनीता पाण्डे ने दी हैं.)
अन्य खबरें
CBSE Class 10: 10वीं के स्टूडेंट्स इन टिप्स की मदद से आसानी से कर सकते हैं अंग्रेजी पेपर की तैयारी
CBSE Board: 12वीं के स्टूडेंट्स केमिस्ट्री की तैयारी के लिए अपनाएं ये टिप्स, आएंगे अच्छे नंबर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं