GATE 2024 Exam: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस,बैंगलोर (IISc Bangalore) द्वारा गेट परीक्षा का आयोजन 3 फरवरी से किया जाना है. गेट 2024 परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड में दो सत्र में ली जाएगी. इस साल गेट परीक्षा में कुल 30 पेपर होंगे. गेट का स्कोर तीन सालों के लिए वैलिड होता है. इस स्कोर के आधार पर छात्रों को कई सरकारी नौकरियों में आवेदन का मौका मिलता है तो कई सरकारी नौकरियों के लिए गेट स्कोर का होना जरूरी है.
बता दें कि गेट राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसके जरिए इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, साइंस, आर्किटेक्चर और ह्यूमैनिटीज में विभिन्न डिग्री स्तर के विषयों में व्यापक समझ के लिए स्टूडेंट का मूल्यांकन किया जाता है. गेट क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, साइंस, आर्किटेक्चर और ह्यूमैनिटीज में मास्टर और डॉक्टरोल प्रोग्रामों में एडमिशन मिलता है. गेट परीक्षा दो दिन बाद होने जा रही है. आईआईएससी बैंगलोर ने गेट परीक्षा केंद्रों 2024 (GATE exam centres 2024) की टेंटेटिव लिस्ट जारी की है. राज्यों में गेट एग्जाम सेंटर की लिस्ट नीचे देखें -
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
JEE Advanced 2024 के लिए जेईई परीक्षा में पास होना ही नहीं बल्कि ये क्राइटेरिया भी जरूरी
गेट परीक्षा शहरों की अस्थायी सूची (GATE 2024 Exam Tentative List of Examination Cities/Towns)आईआईटी गुवाहाटी- अरुणाचल प्रदेश: ईटानगर
- असम: डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, जोरहाट, सिलचर, तेजपुर
- बिहार: भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया
- झारखंड: बोकारो स्टील सिटी, धनबाद
- मणिपुर: इंफाल
- मेघालय: शिलांग
- मिजोरम: आइजोल
- नागालैंड: दीमापुर, कोहिमा
- सिक्किम: गंगटोक
- त्रिपुरा: अगरतला
- पश्चिम बंगाल: आसनसोल, दुर्गापुर, बर्दवान, कल्याणी, सिलीगुड़ी
आईआईटी कानपुर
- मध्य प्रदेश: भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, सतना
- उत्तर प्रदेश: आगरा, अलीगढ, इलाहाबाद, बरेली, गोरखपुर, झाँसी, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी
आईआईटी खड़गपुर
आंध्र प्रदेश: एलुरु, काकीनाडा-सुरमपलेम, राजमहेंद्रवरम (राजमुंदरी), श्रीकाकुलम, ताडेपल्लीगुडेम, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, विजयनगरम
छत्तीसगढ़: भिलाई, बिलासपुर, रायपुर
झारखंड: हज़ारीबाग, जमशेदपुर, रांची
ओडिशा: बालासोर, भुवनेश्वर, ब्रह्मपुर, कटक, ढेंकनाल, काकटपुर (पुरी), राउरकेला, संबलपुर
पश्चिम बंगाल: बांकुरा, बेरहामपुर-मुर्शिदाबाद, हुगली, हावड़ा, खड़गपुर-मिदनापुर, कोलाघाट, कोलकाता, सूरी (बीरभूम)
आईआईटी रूड़की
हरियाणा: अम्बाला, कुरूक्षेत्र
हिमाचल प्रदेश: बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला-सोलन
पंजाब: अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, लुधियाना, मोहाली-चंडीगढ़, पटियाला, पठानकोट
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, नोएडा, सहारनपुर
उत्तराखंड: देहरादून, हलद्वानी, रूड़की
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं