GATE 2023: गेट का एडमिट कार्ड gate.iitk.ac.in से डाउनलोड होंगे, फरवरी में होगी परीक्षा

GATE Admit Card 2023: गेट 2023 यानी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.

GATE 2023: गेट का एडमिट कार्ड gate.iitk.ac.in से डाउनलोड होंगे, फरवरी में होगी परीक्षा

GATE 2023: गेट का एडमिट कार्ड gate.iitk.ac.in से डाउनलोड होंगे

नई दिल्ली:

GATE Admit Card 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (IIT Kanpur) जल्द ही ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2023 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा. शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, गेट परीक्षा का एडमिट कार्ड 2023 (GATE Admit Card 2023) अगले महीने की तीन तारीख को जारी किया जाएगा. जो भी उम्मीदवार इस प्रतियोगी परीक्षा (GATE 2023) में भाग लेने की सोच रहे हैं वे आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. गेट 2023 का आयोजन फरवरी में होना है. गेट परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी. वहीं कैंडिडेट्स रिस्पांस एप्लीकेशन पोर्टल पर 15 फरवरी 2023 से उपलब्ध कराया जाएगा. गेट 2023 का आंसर-की 21 फरवरी को और गेट का रिजल्ट 16 मार्च 2023 तक जारी किया जाएगा. उम्मीदवार 21 मार्च को अपने गेट स्कोरकार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे. 

गेट 2023 पेपर टाइमिंग

गेट परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी. वहीं दूसरे पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी. 4 फरवरी को परीक्षा कंप्यूटर साइंस पेपर के साथ शुरू होगी और CE2, MN पेपर के साथ समाप्त होगी. बता दें कि GATE 2023 का आयोजन 29 पेपरों के लिए किया जाएगा. इस परीक्षा में सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव होते हैं. 

GATE Admit Card 2023: ऐसे डाउनलोड करें

1.गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाएं.

2.इसके बाद "गेट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड " लिंक पर क्लिक करें.

3.अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और “सबमिट” टैब पर क्लिक करें.

4.ऐसा करने के साथ ही आपका गेट 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.

5.अब इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

RRB Chandigarh Group D Result 2022: जारी हुआ आरआरबी चंडीगढ़ ग्रुप डी का रिजल्ट, सफल कैंडिडेट्स पीईटी के लिए हो जाएं तैयार