विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2017

एडमिशन सीजन हो गया है शुरू, इन फर्जी विश्वविद्यालयों व संस्थानों से जरा बचके!

एडमिशन सीजन हो गया है शुरू, इन फर्जी विश्वविद्यालयों व संस्थानों से जरा बचके!
तमाम अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए एडमिशन की रेस जारी है. एक के बाद प्रवेश परीक्षाएं लाइन में हैं और छात्र अपना भविष्य संवारने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं. रिजल्ट आने पर ऐसे बहुत से छात्र होते हैं जो मेरिट या कट-ऑफ में पीछे रह जाते हैं, या जिनका कम परसेंटाइल आता है, ऐसे में उन्हें टॉप और नामी इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन नहीं मिल पाता. ऐसी स्थिति में छात्र यह ध्यान रखें कि वह मजबूरी में या आनन-फानन में किसी भी गैर-मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान में दाखिला न लें. एडमिशन लेने से पहले यूजीसी की वेबसाइट पर जाकर उस यूनिवर्सिटी या संस्थान की जांच पड़ताल जरूर कर लें कि वह मान्यता प्राप्त है या नहीं. 

यूजीसी के अनुसार 22 विश्वविद्यालय ऐसे हैं जिन्हें फर्जी विश्वविद्यालयों की यूजीसी सूची में रखा गया है. ये विश्वविद्यालय देश के विभिन्न भागों में यूजीसी कानून, 1956 के खिलाफ या उसका उल्लंघन कर कार्य कर रहे हैं. यह लिस्ट पिछले साल जारी की गई थी.

सबसे अधिक यूपी में
सबसे अधिक 9 फर्जी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश में हैं जबकि दिल्ली में पांच और पश्चिम बंगाल में दो ऐसे संस्थान हैं. इसके अलावा बिहार, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और ओडिशा में एक एक फर्जी विश्वविद्यालय है.

ये हैं फर्जी विश्वविद्यालय

दिल्ली 
1. कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड
2. यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी
3. वोकेशनल यूनिवर्सिटी
4. ए.डी.आर- सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी, ए.डी.आर हाउस
5. इंडियन इंस्टीट्यूट और साइंस एंड इंजीनियरिंग

उत्तर प्रदेश
1. वाराणसेय संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
2. महिला ग्राम विद्यापीठ/विश्वविद्यालय, प्रयाग, इलाहाबाद, यूपी
3. गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयाग, इलाहाबाद, यूपी
4. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कॉमप्लेक्स होमियोपैथी, कानपुर, यूपी.
5. नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी), अचलताल, अलीगढ़, यूपी
6. उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय, कोशी कला, मथुरा, यूपी
7. महाराणा प्रताप शिक्षा निकेतन विश्वविद्यालय, प्रतापगढ़, यूपी
8. इंद्रप्रस्थ शिक्षा परिषद, इंस्टीट्यूशनल एरिया, खोडा, माकनपुर, नोएडा फेज- II, यूपी
9. गुरुकुल विश्वविद्यालय, वृंदावन, यूपी

बिहार
- मैथिली यूनिवर्सिटी, दरभंगा बिहार

पश्चिम बंगाल
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन (कोलकाता)

कर्नाटक
- बाडागानवी सरकार वर्ल्ड ओपन एजुकेशनल सोसायटी (बेलगाम)

मध्यप्रदेश
- केशरवानी विद्यापीठ (जबलपुर)

केरल
- सेंट जोन्स यूनिवर्सिटी (कृष्णाट्टम)

महाराष्ट्र
- राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी (नागपुर)

तमिलनाडु
- डी डी बी संस्कृत विश्वविद्यालय (त्रिची)

उड़ीसा
- नबभारत शिक्षा परिषद, अन्नपूर्णा भवन, शक्तिनगर, राउरकेला, ओडिशा
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fake Universities In India, Fake Universities, Fake Universities UP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com