दिल्ली विश्वविद्यालय ने सभी स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की होने वाली ‘ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा' (ओबीई) से पहले दिशा-निर्देश जारी किए हैं. सोमवार को जारी किए गए दिशा-निर्देश में दिल्ली विश्वविद्यालय ने छात्रों को अनुचित साधनों का उपयोग नहीं करने की सलाह दी है. साथ में उत्तर पुस्तिकाओं को अपलोड करने में देरी होने पर ये सुनिश्चित करने को कहा गया है कि उनके पास दस्तावेजी प्रमाण हों. दिशा-निर्देशों के अनुसार, छात्रों को अपनी ‘स्क्रिप्ट' केवल ओबीई पोर्टल पर जमा करनी होगी.
दिल्ली विश्वविद्यालय ने सभी छात्रों को सलाह देते हुए कहा है कि वो परीक्षा देते समय किसी भी अनुचित साधन का प्रयोग न करें. छात्र परीक्षा देते समय बहुत सावधानी बरतें. विश्वविद्यालय के अनुसार जून में ओबीई के दौरान, 350 से अधिक छात्रों को अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पकड़ा गया था और परिणामस्वरूप, उनका पेपर या पूरा सेमेस्टर रद्द कर दिया गया था. परीक्षा में नकल व अनुचित साधनों के उपयोग का पता लगाने के लिए एक प्रणाली है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्क्रिप्ट अपलोड करने के लिए दिया जाएगा समय
छात्रों के पास उत्तर लिखने के लिए तीन घंटे और प्रश्न पत्र डाउनलोड करने और स्क्रिप्ट अपलोड करने के लिए एक घंटे का समय होगा. वहीं पोर्टल में किसी कारण से स्क्रिप्ट अपलोड होने में अगर देरी होती है. तो छात्रों को ओबीई पोर्टल पर स्क्रिप्ट अपलोड करने के लिए एक घंटे का समय ओर दिया जाएगा.
गौरतलब है कि मंगलवार से सभी स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं