DU PG Admission 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय आज यानी 18 नवंबर 2020 से विभिन्न पोस्टग्रेजुएट (पीजी) कार्यक्रमों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू करेगा. इससे पहले की अधिसूचना में डीयू ने उम्मीदवारों से कहा था कि जिनके अंतिम वर्ष के परिणाम जारी हो गए हैं वे अपने नंबर डैशबोर्ड पर अपलोड कर दें. हालांकि, जिन उम्मीदवारों के परिणाम अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं, उन्हें प्रोविजनल रूप से एडमिशन दिया जाएगा. डीयू पीजी प्रवेश 2020 प्रक्रिया को 54 पोस्टग्रेजुए कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाएगा.
डीयू ने कहा, "कुछ पाठ्यक्रमों में एडमिशन या तो केवल एंट्रेंस परीक्षा के माध्यम से होता है या फिर एंट्रेंस और मेरिट दोनों के आधार पर होता है. आवेदक जिनके पात्रता परीक्षा के अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित नहीं किया गया है, उन्हें अपने अंकों को अपडेट करने के लिए इंतजार करना चाहिए."
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
डीयू पीजी मेरिट लिस्ट 2020
डीयू ने पहले कहा था, एंट्रेंस बेस्ड एडमिशन के लिए, डीयू पीजी मेरिट लिस्ट 2020 प्रवेश परीक्षा के परिणामों के आधार पर तैयार की जाएगी. “एनटीए द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के परिणामों के आधार पर एडमिशन लिस्ट तैयार की जाएगी." वहीं, मेरिट बेस्ड एडमिशन के लिए डीयू पीजी एडमिशन लिस्ट उम्मीदवारों द्वारा सबमिट किए गए उनके नंबरों के आधार पर तैयार की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं