विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2018

Delhi University ने शुरू किया School For Transnational Affairs

डीयू के अनुसार इस स्कूल के शुरू होने से ट्रांस्लेशन, कॉम्पेरेटिव और इंटर डिसिप्लिनरी रीसर्च को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी.

Delhi University ने शुरू किया School For Transnational Affairs
दिल्ली विश्वविद्यालय की फाइल फोटो
  • डीयू से ट्रांसलेशन का कोर्स कर सकेंगे छात्र
  • वैश्विक स्तर पर मिलेगी नई पहचान
  • विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर शुरू किया गया स्कूल
नई दिल्ली: Delhi University ने  Delhi School of Transnational Affairs को बुधवार को शुरू किया. इस स्कूल के शुरू होने के बाद ट्रांस्लेशन सीखने के इच्छुक छात्र यहां दाखिला ले सकेंगे. खास बात यह है कि डीयू ने विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर इस स्कूल को स्थापित किया है. डीयू के अनुसार इस स्कूल के शुरू होने से ट्रांस्लेशन, कॉम्पेरेटिव और इंटर डिसिप्लिनरी रीसर्च को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शुरू होगा साइबर सिक्योरिटी कोर्स

डीयू के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इस स्कूल की शुरुआत छात्रों को वैश्विक स्तर पर एक बेहतर प्लेटफॉर्म देने के लिए किया गया है. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जी पार्थसारथी ने सभी को संबोधित किया. उन्होंने इस मौक पर भारत की विदेश नीति पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि यह स्कूल थिंकर, स्कॉलर और एक्सपर्ट को एक मंच भी प्रदान करेगा जहां वह अपने विचारों को साझा कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें: प्राचार्यों के खाली पदों पर होगी भर्तियां, कई कॉलेज में खाली हैं पद 

गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने बीते कुछ वर्षों में डिसटेंस एजुकेशन कोर्स से लेकर अन्य रेगुलर कोर्स में कई नई चीजें शामिल की हैं. डिस्टेंस एजुकेशन के तहत डीयू ने छात्रों के लिए ऑनलाइन लर्निंग से लेकर कई शार्ट टर्म शुरू किए थे.

VIDEO: कॉलेजों में पैसे की कमी, कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन


इन बदलाव की वजह से देश के बाहर के छात्री भी दिल्ली विश्वविद्यालय की डिग्री ले पा रहे थे. डीयू शुरू से ही नए तरह के बदलाव के लिए जाना जाता रहा है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi University Launched School For Transnational Affairs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com