CTET 2022: सीटैट यानी सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (Central Teacher Eligibility Test) एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खुल गई है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE ) ने सीटैट एप्लीकेशन करेक्शन विंडो को सोमवार को खोल दिया है. जिन योग्य उम्मीदवारों ने सीबीएसई सीटैट एप्लीकेशन फॉर्म (CBSE CTET Application Form) को भरा है, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं और अपने फॉर्म में सुधार कर लें. आवेदन फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 3 दिसंबर 2022 है. आवेदन फॉर्म में सुधार के दौरान उम्मीदवार अपने एग्जाम सिटी (exam city) में बदलाव कर सकते हैं. हालांकि यह सुविधा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ही उपलब्ध होगी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
CTET 2022 Application Correction Window: इसमें कर सकेंगे सुधार
-उम्मीदवार अपने नाम में
-माता - पिता का नाम
-ईमेल आईडी
-सम्पर्क करने का विवरण
-लिंग
-शैक्षिक विवरण
-राष्ट्रीयता
-उम्मीदवारों का पता
-परीक्षा केंद्र वरीयता
IIFT 2023 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खुली, 30 नवंबर तक कर सकते हैं सुधार
CTET 2022 एग्जाम पैटर्न
सीटैट परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे. प्रश्नों के चार विकल्प होंगे, जिनमें से एक सही उत्तर होगा. प्रत्येक प्रश्न एक अंक के लिए होगा. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है.
सीटैट के दो पेपर होंगे.
CTET 2022 परीक्षा
सीटैट में दो पेपर होते हैं. पेपर I उस व्यक्ति के लिए होगा जो कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों को पढ़ाना चाहता है यानी शिक्षक बनना चाहता है. वहीं पेपर II उस व्यक्ति के लिए होगा जो छठी से आठवीं कक्षा के बच्चों को पढ़ाना चाहता है.
IIT मद्रास में डेटा साइंस और प्रोग्रामिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
CBSE CTET 2022 Application Form: ऐसे करें सुधार
1.सबसे पहले उम्मीदवार ctet.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
2.होमपेज पर, ''सीबीएसई सीटीईटी- 2022 के लिए सुधार'' लिंक देखें.
3.एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
4.आवश्यक परिवर्तन कर फॉर्म जमा कर दें.
5.सीबीएसई सीटीईटी 2022 आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं