विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2019

CTET 2019 Admit Card: जानिए कब आएगा सीटीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड

CTET 2019 Admit Card ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर अपलोड किया जाएगा. उम्मीदवार इस वेबसाइट पर लॉग इन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

CTET 2019 Admit Card: जानिए कब आएगा सीटीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड
CTET Admit Card: एडमिट कार्ड नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा.
नई दिल्ली:

CTET 2019: सीटीईटी 2019 परीक्षा का एडमिट कार्ड (CTET Admit Card) जल्द जारी कर दिया जाएगा. सीबीएसई द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक सीटेट परीक्षा का एडमिट कार्ड (CTET 2019 Admit Card) नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा. इस हिसाब से 15 नवंबर को या उसके बाद सीटेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा. सीटीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड (CTET December Admit Card) ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा. उम्मीदवार इस वेबसाइट से ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीके से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे.
 

CTET 2019 Admit Card ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
 

- उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
- वेबसाइट पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें.
- मांगी गई जानकारी सबमिट करें.
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
- अब इसे डाउनलोड कर लें.

बता दें कि सीटीईटी परीक्षा 8 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. सीटेट परीक्षा देश के 110 शहरों में 20 भाषाओं में होगी. सीटेट परीक्षा में 2 पेपर होते हैं. पेपर 1 उन लोगों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं. वहीं, कक्षा 6 से 8 तक के लिए पेपर 2 होता है. बता दें कि CBSE हर साल दो बार सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है. पहली परीक्षा जुलाई और दूसरी दिसंबर के महीने में आयोजित की जाती है. 

अन्य खबरें
CBSE Exam Date Sheet: 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट दिसंबर में हो सकती है जारी, जानिए डिटेल
पीएम मोदी ने की Jamia की तारीफ, कहा- जामिया ने देश की एकता को मजबूत करने में ''महत्वपूर्ण योगदान'' दिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CTET 2019 Admit Card, CTET 2019, CTET Admit Card
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com