विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2018

CSBC,Bihar police Constable Result 2017: कांस्टेबल पदों के लिए जारी हो सकते हैं परिणाम, ऐसे देखें रिजल्ट

प्रतिभागी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं.

CSBC,Bihar police Constable Result 2017: कांस्टेबल पदों के लिए जारी हो सकते हैं परिणाम, ऐसे देखें रिजल्ट
बिहार पुलिस की फाइल फोटो
  • विभाग ने पिछले साल कराई थी परीक्षा
  • लाखों प्रतिभागियों ने लिया था हिस्सा
  • ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन
नई दिल्ली: बिहार पुलिस (CSBC, Bihar Police Constable Result 2017) कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम किसी भी दिन जारी कर सकती है. मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक उम्मीद जताई जा रही है कि परिणाम जनवरी के दूसरे या  तीसरे सप्ताह में आ सकते हैं. हालांकि बिहार पुलिस ने इस बाबत अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर की पुलिस लाइन में महिला सिपाही का शव फंदे से झूलता हुआ मिला

ध्यान हो कि विभाग ने पिछले ही साल 9900 पदों के लिए परीक्षा का आयोयन कराया था. इतने अधिक पदों के लिए लंबे समय बाद भर्ती परीक्षा का आयोजन कराया गया था. इन पदों पर चुने जाने वाले उम्मीदवारों को बिहार के अलग-अलग जिलों में भेजा जाएगा. 

यह भी पढ़ें: पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5000 डेटोनेटर हुए बरामद

यहां से देखें अपना परिणाम
प्रतिभागी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे. परिणाम जानने के लिए जरूरी है कि आपके पास अपना क्रमांक संख्या से लेकर अन्य सभी जरूरी जानकारी हो. इसे वेबसाइट पर डालने के बाद ही आप अपना परिणाम देख सकते हैं.

VIDEO: बिहार पुलिस के जवान ने शव को बांधकर घसीटा


परिणाम देखते समय इस बात का जरूर खयाल रखें कि अगर किसी वजह से वेबसाइट हैंग हो रही हो तो ऐसे में आप लगातार उस पर प्रयास न करें. ऐसी स्थिति में आपको कुछ समय का इंतजार करना चाहिए. ताकि वेबसाइट हैंग होना बंद हो जाए. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CSBC, Bihar Police Constable Result 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com