मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को अब चार अप्रैल तक बंद रखने के आदेश दिए हैं. राज्य सरकार के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय बैठक में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि चूंकि राज्य में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, इसलिए कक्षा आठ तक के सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों को बंद रखने की अवधि 31 मार्च से बढ़ाकर चार अप्रैल कर दी जाए. उन्होंने कहा कि अन्य विद्यालयों में कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन सुनिश्चित कराया जाए.
मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के मद्देनजर प्रदेश में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना जांच का कार्य पूरी क्षमता से संचालित किया जाए. योगी ने ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में निगरानी समितियों को पूरी तरह सक्रिय करने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि हर गांव तथा वार्ड में निगरानी समितियां गठित की जायें.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
उन्होंने कहा कि सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में सामाजिक मेल जोल से दूरी का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा मास्क के अनिवार्य उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाए.
योगी ने कोरोना टीकाकरण कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिये और कहा कि टीकाकरण कराने वाले सरकारी कर्मियों को टीकाकरण की तिथि पर एक दिन का अवकाश अनुमन्य किया जाए और इसी तरह निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मियों के लिए भी अवकाश की व्यवस्था करायी जाए.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं