CLAT 2022-23 Exam Date : नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम (CNLU) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2022-23 Exam) की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है. CNLU के अनुसार साल 2022 और साल 2023 की CLAT परीक्षा का आयोजन अगले साल किया जाएगा. ये पहला मौका होगा जब CLAT वर्ष 2022 और CLAT वर्ष 2023 की परीक्षा एक ही साल में आयोजित होगी. रविवार को हैदराबाद में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम की वार्षिक कार्यकारी बैठक हुई थी और इस दौरान ही ये फैसला लिया गया है.
ये होगी परीक्षा की तारीख (CLAT 2022-23 Exam Date) -
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) की साल 2022 की परीक्षा 8 मई, 2022 को आयोजित की जाएगी. जबकि CLAT-2023 की परीक्षा तारीख 18 दिसंबर, 2022 रखी गई है. CLAT 2022 परीक्षा का आवेदन फॉर्म जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जारी कर दिया जाएगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
काउंसलिंग फीस की कम
कंसोर्टियम ने काउंसलिंग फीस को कम करने का भी फैसला लिया है और इसे 50,000 रुपये से घटाकर 30,000 रुपये कर दिया है. जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग शुल्क 20,000 रुपये रखा गया है.
ये छात्र दे सकते हैं CLAT की परीक्षा (CLAT Eligibility)
12 वीं कक्षा पास कर चुके छात्र UG-CLAT 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं जो छात्र एलएलबी कर चुके हैं व एलएलबी के अंतिम वर्ष में हैं. वो CLAT LLM की प्रवेश परीक्षा देने के योग्य हैं.
ऑब्जेक्टिव टाइप होते हैं सवाल
CLAT की परीक्षा कुल 150 अंकों की होती है, जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाते हैं. हर सही जवाब पर एक अंक मिलता है. वहीं गलते उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग की जाती है और 0.25 अंक काटे जाते हैं. CLAT परीक्षा की अवधि 120 मिनट की होती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं