CLAT 2022 Exam Date: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट, (Common Law Admission Test) के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है. इसलिए जो छात्र ये परीक्षा देना चाहते हैं, वो आवेदन पत्र समय रहते जमा कर दें. कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2022 (CLAT 2022 Exam Date) की परीक्षा की तारीख का ऐलान पहले ही कर दिया गया था और ये परीक्षा अगले साल मई महीने में आयोजित की जाएगी. कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (Consortium of National Law Universities) द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 जनवरी, 2022 से शुरू होगी. जो कि 31 मार्च, 2022 तक चलेगी.
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट कब है (CLAT 2022 Exam Date)
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी क्लैट परीक्षा 2022 का आयोजन 8 मई, 2022 को किया जाएगा. वहीं CLAT-2023 की परीक्षा 18 दिसंबर, 2022 रखी गई है. क्लैट परीक्षा देश के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी. कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) की मदद से देश भर के 22 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कानून पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आपको बता दें की इस बार CLAT वर्ष 2022 और CLAT वर्ष 2023 की परीक्षा एक ही साल में आयोजित होगी. नवंबर महीने में हैदराबाद में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम की वार्षिक कार्यकारी बैठक में ये फैसला लिया गया था. साथ ही इस बार कंसोर्टियम ने काउंसलिंग फीस को भी कम कर दिया है. पहले ये फीस 50,000 रुपये थी. जो कि अब घटाकर 30,000 रुपये कर दी गई है. जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग शुल्क 20,000 रुपये रखा गया है.
कैसे करें आवेदन
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2022 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाना होगा. 1, जनवरी को यहां पर पंजीकरण करने का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. इस लिंक को खोलकर आप आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं