विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2020

CBSE Board Exam: कैंसिल नहीं हुईं बोर्ड की परीक्षाएं, जानिए ये 10 बड़ी बातें

CBSE Board Exam: 10वीं और 12वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं लॉकडाउन खत्म होने के बाद हालातों का जायजा लेने के बाद आयोजित की जाएंगी.

CBSE Board Exam: कैंसिल नहीं हुईं बोर्ड की परीक्षाएं, जानिए ये 10 बड़ी बातें
CBSE बोर्ड एग्जाम के बारे में 10 बड़ी बातें.
नई दिल्ली:

CBSE Board Exam: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के एग्जाम को लेकर स्टूडेंट्स और अभिभावकों के मन में काफी कंफ्यूजन बना हुआ है. इसके मद्देनजर सीबीएसई ने एक बार फिर नोटिस जारी करके स्टूडेंट्स को ये साफ कर दिया है कि 10वीं और 12वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं लॉकडाउन खत्म होने के बाद हालातों का जायजा लेने के बाद आयोजित की जाएंगी. वहीं हाल ही में मानव संसाधन विकास मंत्री ने भी ये जानकारी दी थी कि बोर्ड की परीक्षाएं सिर्फ मेन 29 सब्जेक्ट के लिए ही आयोजित की जाएंगी, जो प्रमोशन और उच्च शिक्षा के लिए एडमिशन के लिए जरूरी होती हैं. 

CBSE Class 10, 12 Board Exams: ये हैं 10 बड़ी बातें

- सीबीएसई ने नोटिस जारी करके बताया है कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है. 1 अप्रैल को जारी सर्कुलर में 10वीं और 12वीं के सभी सब्जेक्ट के एग्जाम लॉकडाउन खत्म होने के बाद हालातों का जायजा लेने के बाद आयोजित किए जाएंगे. 

- 1 अप्रैल को जारी सर्कुलर के मुताबिक, 10वीं क्लास की परीक्षाएं सिर्फ पूर्वी दिल्ली में स्थित स्कूलों के स्टूडेंट्स को ही देनी होंगी, जिनकी परीक्षाएं हिंसा की वजह से बीच में ही रोकनी पड़ी थीं. बाकी स्टूडेंट्स को 10वीं की परीक्षाएं नहीं देनी होंगी. लेकिन 12 क्लास के स्टूडेंटेस को मेन सब्जेक्ट की परीक्षाएं देनी होंगी.

- सीबीएससी बोर्ड ने उम्मीदवारों को आज फिर से ये साफ किया है कि बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने से 10 दिन पहले इस बारे में जानकारी दे दी जाएगी. 

- सीबीएससी पहले ही इस बात की जानकारी दे चुका है कि विदेशों में बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी. 

-  10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कुछ बोर्ड ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है. वहीं कुछ बोर्ड ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराने के बारे में फैसला लॉकडाउन खत्म होने के बाद लिया जाएगा. 

- हाल ही में अधिकारियों ने जानकारी दी कि कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों के बढ़ते मामले देखकर लॉकडाउन 3 मई के बाद भी बढ़ाया जा सकता है. ऐसे में स्कूलों, कॉलेजों, शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थानों और सार्वजनिक परिवहन के बंद रहने की संभावना है.

- मानव संसाधन विकास मंत्री ने सभी राज्यों से अपील की कि वे बोर्ड परीक्षाओं (Board Exams) की आंसर शीट्स जांचने की प्रक्रिया शुरू करें. इसके साथ ही सभी राज्यों से कहा की वे सीबीएसई (CBSE) को अपने राज्यों में छात्रों की आंसर शीट्स जांचने की प्रक्रिया की सुविधा प्रदान करें.

- 10वीं क्लास के लिए इन सब्जेक्ट्स के होंगे एग्जाम
पूर्वी दिल्ली के स्कूलों में कक्षा 10वीं की परीक्षाएं हिन्दी कोर्स ए, हिंदी कोर्स बी, इंग्लिश कम्युनिकेशन, इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर, साइंस और सोशल साइंस विषयों के लिए आयोजित की जाएंगी. 

- 12वीं क्लास के लिए ये एग्जाम होंगे आयोजित
पूर्वी दिल्ली में स्थित स्कूलों में 12वीं क्लास के लिए अंग्रेजी इलेक्टिव - एन, अंग्रेजी इलेक्टिव -सी, इंग्लिश कोर, गणित, इकोनॉमिक्स, बायोलॉजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, फीजिक्स, अकाउंट्स और केमिस्ट्री की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. बाकी देश में कक्षा 12 की परीक्षाएं बिजनेस स्टडी, भूगोल, हिंदी (इलेक्टिव, कोर), होम साइंस, सोशियोलॉजी, कंप्यूटर साइंस (पुराना), कंप्यूटर साइंस (नया) के लिए आयोजित होंगी. 
                                                                                                                                                                 --- मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाला जेईई मेन (JEE Main) और नीट (NEET) एग्जाम जून में आयोजित किया जा सकता है. 

- यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC)  मौजूदा और अगले अकेडमिक सत्र और पेंडिंग एग्जामिनेशन के लिए गाइडलाइन्स जल्द जारी करेगा. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
TET Exam 2024: महाराष्ट्र में प्राथमिक शिक्षकों के लिए TET परीक्षा अनिवार्य, यह नियम अनुकंपा पर नियुक्त टीचरों पर लागू होगी
CBSE Board Exam: कैंसिल नहीं हुईं बोर्ड की परीक्षाएं, जानिए ये 10 बड़ी बातें
IP University Admission 2024: आईपी यूनिवर्सिटी में फॉर्मेसी के नए पाठ्यक्रम को मंजूरी,  डी फॉर्मा के 60 और बी फॉर्मा की 100 सीटें
Next Article
IP University Admission 2024: आईपी यूनिवर्सिटी में फॉर्मेसी के नए पाठ्यक्रम को मंजूरी,  डी फॉर्मा के 60 और बी फॉर्मा की 100 सीटें
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com