विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2021

CBSE 10th Social Science Syllabus: 30% कम हुआ सिलेबस, यहां देखें डिलीट टॉपिक्स की लिस्ट

CBSE ने कक्षा 10वीं की सामाजिक विज्ञान पेपर के सिलेबस को 30 प्रतिशत कम कर दिया है. रिवाइज्ड शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.in. पर देख सकते हैं.

CBSE 10th Social Science Syllabus: 30% कम हुआ सिलेबस, यहां देखें डिलीट टॉपिक्स की लिस्ट
CBSE Class 10 Social Science Syllabus
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

CBSE Class 10 Social Science Syllabus: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की सामाजिक विज्ञान पेपर के सिलेबस को 30 प्रतिशत कम कर दिया है. रिवाइज्ड शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.in. पर देख सकते हैं. सामाजिक विज्ञान विषय मुख्य रूप से इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र पर आधारित है. इसमें समाजशास्त्र और कॉमर्स के कुछ एलिमेंट्स भी होंगे. सीबीएसई कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान का पेपर 27 मई को आयोजित किया जाएगा.

CBSE Class 10 Social Science syllabus: ऐसे डाउनलोड करें रिवाइज्ड शेड्यूल

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  cbseacademic.nic पर जाएं.

स्टेप 2- ‘Curriculum' लिंक पर क्लिक करें, फिर "CBSE Class 10 syllabus 2021" लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3- सोशल साइंस पेपर का पूरा सिलेबस दिखने लगेगा.

सोशल साइंस पेपर के इन टॉपिक्स को किया गया डिलीट

यूनिट 1 - भारत और समकालीन विश्व - II

अध्याय 2: आजीविका, अर्थव्यवस्था और समाज

अध्याय 3: द मेकिंग ऑफ़ अ ग्लोबल वर्ल्ड

अध्याय 4: औद्योगिकीकरण का युग

अध्याय 3: हर दिन का जीवन, संस्कृति और राजनीति

अध्याय 5: प्रिंट संस्कृति और आधुनिक दुनिया

UNIT 2: समकालीन भारत - II (GEOGRAPHY)

अध्याय 2: वन और वन्यजीव

अध्याय 3: जल संसाधन (केवल मानचित्र प्रश्न पूछे जाएंगे)

अध्याय 5: खनिज और ऊर्जा संसाधन (केवल मानचित्र प्रश्न पूछे जाएंगे)

UNIT 3: डेमोक्रेटिक पॉलिटिक्स -II (राजनीतिक विज्ञान)

अध्याय 3: लोकतंत्र और विविधता

अध्याय 4: लिंग, धर्म और जाति

अध्याय 5: लोकप्रिय संघर्ष और आंदोलन

अध्याय 8: लोकतंत्र को चुनौती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE, Class 10, Social Science Syllabus, Deleted Topics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com